Thursday, September 17Ujala LIve News
Shadow

मोदी जी का बज रहा डंका , उन्होंने जलाई विपक्ष की लंका : पवन श्रीवास्तव

मोदी जी का बज रहा डंका , उन्होंने जलाई विपक्ष की लंका : पवन श्रीवास्तव

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री , नए भारत के शिल्पी नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिन को कटघर स्थित समिया माता मंदिर में बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी भारत के पहले नेता हैं जो लगातार 25 वर्ष से राज्य एवं देश के मुखिया के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने देश और समाज के लिए बिना रुके और थके अपना हर पल राष्ट्र को समर्पित किया है। कहा कि मोदी जी के नाम का बज रहा है डंका , राष्ट्र ही नहीं पूरे विश्व के विरोधियों की उन्होंने जलाई है लंका।
उपस्थिति सभी कार्यकर्ताओं ने आशीर्वाद रूपी दीया जलाया और मिठाई खिलाकर शतायु एवं स्वस्थ्य रहने की बधाई देते हुए ढेर सारी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पार्षद नीरज गुप्ता , विनोद सोनकर , भारत केशरी , विष्णु तिवारी ,गोपाल केशरवानी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *