Thursday, September 17Ujala LIve News
Shadow

सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिवस 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुरू हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुवार को रक्तदान शिविर, आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिविल लाइंस स्थित विनायक मॉल में केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिवस मनाया गया। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने केक काटा। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की ओर से पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को हनुमान अंश फिल्म दिखाने का प्रबंध पीवीआर में किया गया। भाजपा प्रयागराज महानगर के सभी मंडलों व मंडलों के समस्त बूथों पर आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम आयोजित किया गया। बालसन चौराहा, भरद्वाज आश्रम, दशाश्वमेध घाट, कोटेश्वर महादेव मंदिर, अहिल्याबाई होल्कर प्रतिमा स्थल, कलश चौराहा आदि प्रमुख स्थानों पर दिया जलाया गया। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कहा कि अभियान को महज औपचारिक कार्यक्रम न बनाकर जनसेवा और सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनाया जाए। इसमें युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संगठनों और आम नागरिकों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के साथ विकसित भारत-2047 के संकल्प से नागरिकों को जोड़ा जाएगा। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, दीपक पटेल, अनिल केसरवानी, आनंद सोनकर, प्रमोद मोदी, अनुज कुशवाहा, डॉ शैलेश पांडेय, विजय श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, शुभम सिंह, पवन श्रीवास्तव, अजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *