जिसने राष्ट्र को नई दिशा दिखाई उस यशस्वी नेतृत्व के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना है हमारी – राजेश शर्मा नमामि गंगे

नमामि गंगे के तत्वावधान में हरि हर गंगा आरती समिति प्रयागराज के सौजन्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर संगम में माँ गंगा की भजन कीर्तन के उपरांत आशीर्वाद का दिया जलाकर भव्यता से आरती का आयोजन किया गया,पचचीस वर्षों के सेवा समर्पण और जन – कल्याण संकल्प के साथ अपने नजदीकी गंगा घाटों के समीप ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया गया,जिसने भारत का मान बढ़ाया,ईश्वर के आशीर्वाद से जिसने राष्ट्र को नई दिशा दिखाई उस यशस्वी नेतृत्व के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना है हमारी,इस अवसर पर भाजपा काशी प्रान्त संगठन के वरिष्ठ नेता अवधेश गुप्ता राजेश शर्मा सुरेश चंद्रा प्रदीप पाण्डेय आदि तीर्थंयात्री पर्यटन स्थानीय नागरिक नमामि गंगे विभाग के पदाधिकारी माँ गंगा सेवा समिति एवं अन्य संगठन के लोग सम्मलित रहे।
