Friday, September 18Ujala LIve News
Shadow

सपा के पास न कोई दृष्टिकोण है और न विश्वसनीय नेतृत्व: केशव

 सपा के पास न कोई दृष्टिकोण है और न विश्वसनीय नेतृत्व: केशव

पश्चिम बंगाल में गांधी परिवार की कांग्रेस बस नाम की है किसी काम की नहीं

 

एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने प्रयागराज पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से औपचारिक बातचीत के दौरान कहा कि
जगज़ाहिर है कि साल 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में ‘तीन-तिकड़म’ कर सपा ने राष्ट्रीय लोकदल और सुभासपा से हाथ मिलाने के साथ कई वजूद वाले नेताओं को अपने दल में शामिल कराया था। इसके बावजूद वह भाजपा को सत्ता से नहीं हटा सकी। उसके सभी सामाजिक और राजनीतिक समीकरण धरे के धरे रह गए। इस बार सपा के साथ न तो जयंत चौधरी हैं न ओम प्रकाश राजभर हैं। दरअसल, सपा के पास न कोई दृष्टिकोण है और न विश्वसनीय नेतृत्व। जनता का भरोसा तो उसमें कतई नहीं है। इसलिए इस बार भी उसका जातीय समीकरणों और खोखले नारों का खेल धरा का धरा रह जाएगा। उन्होंने कहा कि कि सपा बहादुर अखिलेश यादव की कोई भी पैंतरेबाज़ी तीसरी बार भी भाजपा की बाज़ी पलट नहीं पाएगी। उत्तर प्रदेश में भाजपा की हैट्रिक तय है और तीसरी बार भी कमल ही खिलेगा। यूपी की जनता गुंडागर्दी और अपराधी नहीं चाहती। चुनाव आयोग द्वारा जारी एक अंतरिम आदेश में पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनावों में तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों को पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न का इस्तेमाल करने पर रोक लगा देने के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा तृणमूल कांग्रेस पर चुनाव आयोग के फैसले पर सवाल करने वाले कांग्रेस के भ्रमित नेता श्री राहुल गांधी को पता ही नहीं है कि कांग्रेस से टूटकर ही तृणमूल कांग्रेस बनी थी, जिसके बाद पश्चिम बंगाल में गांधी परिवार की कांग्रेस बस ‘नाम’ की है, किसी ‘काम’ की नहीं। वहीं सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के दौरान डिप्टी केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अब चुनाव को लेकर सक्रियता बिल्कुल बढ़ा दें पार्टी कार्यकर्ता। विपक्ष पर हमलावर रहें उनके झूठ के मंसूबों को बेनकाब करें। भाजपा के पास कार्यकर्ता हैं विपक्ष के पास गुंडे। जनता सब समझ रही है। जहां भाजपा एक बार आती है तो तीसरी बार भी आती है। सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाएं। जनता तक पहुंचने में पीछे न रहें। 2027 में हमारी विजय निश्चित है बस पूरे जी जान से लग जाना है।

टीका लगाता था लगाता हूँ और जीवन के अंतिम सांस तक लगाता रहूंगा

कौशांबी में सपा नेता(इंद्रजीत सरोज) ने डिप्टी सीएम पर विवादित बयान देते हुए उनके टीका लगाए जाने पर सवाल उठाया जिसपर मीडिया से बातचीत के दौरान इस प्रश्न के उत्तर में डिप्टी सीएम ने कहा कि वे जब राजनीति में नहीं थे तब भी हनुमान जी का टीका लगाते थे और लगाते हैं तथा जीवन के अंतिम साँस तक टीका लगाते रहेंगे।

इससे पहले बमरौली एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम का स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल, डॉ शैलेश पांडेय, शशि वार्ष्णेय, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, राजेंद्र मिश्र, सुरेन्द्र चौधरी, डॉ वीके सिंह, गुरु प्रसाद मौर्य, सुरेश मौर्य, आनंद सोनकर, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, निर्दोष सिंह गोलू, राजेश गोंड, मनोज कुशवाहा, अजय हेला, सुजीत कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *