निर्भया सेना महिला प्रकोष्ठ ने वरिष्ठ सर्जन डॉ. संजय कुमार को किया सम्मानित

प्रयागराज.
निर्भया सेना के महिला प्रकोष्ठ द्वारा आज केंद्रीय चिकित्सालय, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज में वरिष्ठ सर्जन एवं SR DMO डॉ. संजय कुमार को उनकी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सतीश मिश्रा बाबा जी के मार्गदर्शन में निर्भया सेना महिला प्रकोष्ठ की उत्तर प्रदेश सह-प्रवक्ता श्रीमती वंदना उपाध्याय एवं संगठन की महिला पदाधिकारियों ने डॉ. संजय कुमार के कक्ष में पहुंचकर उन्हें माल्यार्पण, अंगवस्त्रम एवं हरित पौधा भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर निर्भया सेना के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने डॉ. संजय कुमार की चिकित्सा सेवाओं तथा रेलवे कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. संजय कुमार चिकित्सा सेवा को केवल पेशा न मानकर मानवीय सेवा के रूप में करते हैं तथा जरूरतमंद मरीजों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग की भावना रखते हैं।
निर्भया सेना के राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से भी डॉ. संजय कुमार के चिकित्सा क्षेत्र में योगदान एवं सेवाभाव की सराहना की गई। संगठन के सदस्यों ने कहा कि ऐसे चिकित्सकों का सम्मान समाज में सेवा, संवेदना और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को प्रोत्साहित करता है।
सम्मान समारोह में श्रीमती वंदना उपाध्याय, श्री राजेश उपाध्याय, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री प्रभाकर नाथ त्रिपाठी, श्री पवन मिश्रा, प्रयागराज निर्भया सेना युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अधिवक्ता श्री शिवेंद्र त्रिपाठी, श्रीमती रूबी, श्रीमती निशा गुप्ता, श्रीमती मानवती, श्री डब्बू शर्मा, श्री संजय मौर्य, श्री तेज बहादुर, श्री आकाश पांडे, श्री अगम जैन तथा नवनियुक्त नगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती वंदना यादव (रेखा) सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. संजय कुमार ने निर्भया सेना के सभी पदाधिकारियों, सेनानियों एवं वीरांगनाओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दिया गया यह सम्मान उनके लिए अत्यंत गौरव एवं प्रेरणा का विषय है। उन्होंने निर्भया सेना के सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों में भविष्य में भी हरसंभव सहयोग एवं सद्भाव बनाए रखने का आश्वासन दिया।
डॉ. संजय कुमार ने कहा कि “चिकित्सा सेवा का वास्तविक उद्देश्य मरीज के जीवन की रक्षा के साथ-साथ उसके प्रति मानवीय संवेदना और सम्मान बनाए रखना है। निर्भया सेना द्वारा दिया गया यह सम्मान मुझे और अधिक समर्पण के साथ सेवा करने की प्रेरणा देता है।”
कार्यक्रम का समापन निर्भया सेना के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा डॉ. संजय कुमार को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए किया गया।
