Saturday, September 19Ujala LIve News
Shadow

भारत सरकार द्वारा आयोजित ‘विकसित भारत क्विज’ में 600 छात्राओं ने किया उत्साहपूर्वक प्रतिभाग

भारत सरकार द्वारा आयोजित ‘विकसित भारत क्विज’ में  600 छात्राओं ने किया उत्साहपूर्वक प्रतिभाग 

आर्य कन्या डिग्री कॉलेज, प्रयागराज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में भारत सरकार द्वारा आयोजित ‘विकसित भारत क्विज’ में महाविद्यालय की समस्त 600 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर छात्राओं ने विकसित भारत के निर्माण, देश की प्रगति, भारतीय संस्कृति, पर्यावरण, अर्थव्यवस्था, राजनीति, संविधान, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा राष्ट्र के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर आधारित क्विज में भाग लेकर अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के अध्यक्ष शासी निकाय श्री पंकज जयसवाल ने छात्रों का उत्साह वर्धन किया तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध कराया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ से श्री अश्विनी कुमार जी द्वारा प्रतियोगिता को सुचारू रूप से कराने में मदद मिली। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो अर्चना पाठक, सलाहकार डॉ ममता गुप्ता, उप प्राचार्या प्रो. ईभा सिरोठिया, महाविद्यालय इकाई में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक और कुलानुशासक डॉ रंजना त्रिपाठी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के समस्त कार्यक्रम अधिकारी डॉ दामिनी, डॉ भारती, डॉ शिवानी, डॉ सुधा, राष्ट्रीय सेवा योजना की पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ चित्रा, डॉ मुदिता, डॉ शशी, डॉ ज्योतिरानी तथा अन्य सभी शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *