Saturday, September 19Ujala LIve News
Shadow

जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में शैलेश कुमार पाण्डेय ने संभाला प्राचार्य पद, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में शैलेश कुमार पाण्डेय ने संभाला प्राचार्य पद, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत


चौबारा होलागढ़ । जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में शनिवार को नवनियुक्त प्राचार्य शैलेश कुमार पाण्डेय ने पदभार ग्रहण किया। उनके कार्यभार समारोह के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तहसील संयोजक सोरांव उत्कर्ष मिश्रा मौजूद रहे और उन्होंने नवनियुक्त प्राचार्य का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

वहीं नगर सह मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं पत्रकार अंकुश द्विवेदी ने शैलेश कुमार पाण्डेय का तुलसी का पौधा, माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं मां सरस्वती की प्रतिमा भेंट कर अभिनंदन किया। उपस्थित लोगों ने उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए महाविद्यालय के शैक्षणिक विकास और बेहतर वातावरण की अपेक्षा व्यक्त की।

शैलेश कुमार पाण्डेय शिक्षा एवं संगठनात्मक क्षेत्र में विभिन्न दायित्वों से जुड़े रहे हैं। वे प्रदेश सहसंयोजक, राष्ट्रीय प्रशिक्षण अभियान, उत्तर प्रदेश भाजपा, पूर्व सहसंयोजक, शिक्षक प्रकोष्ठ, काशी क्षेत्र भाजपा तथा पूर्व इतिहास प्रवक्ता, मेवालाल इंटरमीडिएट कॉलेज के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं और साथ ही चार मंडल में चयनित प्रिंसिपल की विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त की

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों को और बेहतर बनाने को लेकर भी चर्चा हुई। नवनियुक्त प्राचार्य के पदभार ग्रहण करने पर शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं !!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *