Saturday, September 19Ujala LIve News
Shadow

ठाकुर हर नारायण सिंह ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, प्रयागराज के कॉमर्स & मैनेजमेंट विभाग द्वारा नवप्रवेशी छात्रों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम

 

ठाकुर हर नारायण सिंह ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, प्रयागराज के कॉमर्स & मैनेजमेंट विभाग द्वारा नवप्रवेशी छात्रों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम

प्रयागराज। ठाकुर हर नारायण सिंह ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के कॉमर्स & मैनेजमेंट विभाग द्वारा नवप्रवेशी छात्रों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता प्रो. (डॉ.) सैयद शाहिद मजहर प्रोफेसर, व्यवसाय प्रबंधन विभाग इंटीग्रल बिजनेस स्कूल इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, लखनऊ ने विद्यार्थियों का “वर्तमान एआई युग में करियर के अवसर एवं उभरती प्रवृत्तियाँ” पर मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम में Founder Chairman श्री देवेंद्र सिंह, Chairman डॉ. उदय प्रताप सिंह, CEO एर. विनय प्रताप सिंह, समिति अध्यक्ष श्री गोविंद बिहारी मिश्रा एवं Principal डॉ. अजय कुमार गोविंद राव उपस्थित रहे। कॉमर्स & मैनेजमेंट विभाग के वरिष्ठ सहायक प्रोफेसर के डॉ समर फातिमा ने विभाग की गतिविधियों एवं सुविधाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ आर.के. अग्रवाल, श्री नितीश वर्मा , श्री सुन्दरम शर्मा , श्रीमती सुम्बुल सिद्दीकी , श्री शुभम पाण्डेय , मुस्कान खुर्शीद , श्रीमती निहारिका श्रीवास्तव सहित शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में डीन श्री अखिलेन्द्र प्रताप सिंह ने आभार व्यक्त किया। कुलसचिव श्री विपुल शर्मा ने मुख्य वक्ता प्रो. (डॉ.) सैयद शाहिद मजहर को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *