Saturday, September 19Ujala LIve News
Shadow

प्रयागराज के लाल ने किया कमाल,5 साल के कौटिल्य शाही ने लिखी किताब

प्रयागराज के लाल ने किया कमाल,5 साल के कौटिल्य शाही ने लिखी किताब

 

Screenshot

आजकल की डिजिटल दुनिया में जहाँ बच्चे टीवी, स्मार्टफोन, ऑनलाइन गेम्स में समय बिता रहे हैं, वहीं गोरखपुर के मूल निवासी तथा अधिवक्ता उच्च न्यायालय, इलाहाबाद,अतुल शाही,श्रीमती श्यामली सिंह के 5 वर्षीय सुपुत्र कौटिल्य शाही ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा से एक अलग मिसाल पेश की है। इस छोटी सी उम्र में संगम नगरी के इस उदीयमान सितारे ने अपनी पहली बाल साहित्य पुस्तक “Captain Octopus: The Great Arctic Adventure” लिखकर एक ऐतिहासिक और हैरान कर देने वाला कारनामा कर दिखाया है। इस नन्हीं सी उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना वाकई हर किसी को अचंभित करने वाला है। कौटिल्य के माता-पिता ने बताया कि उसे बचपन से ही किताबें पढ़ने और कहानी बनाने में विशेष रूचि रही है जिससे प्रेरित होकर उसने इस बाल साहित्य की रचना की। इसके अलावा लीगो से खेलना, शतरंज और जिमनास्टिक में भी इसकी रूचि है।

प्रयागराज में आयोजित इस पुस्तक का भव्य विमोचन मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र ने कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया। इस दौरान समारोह मेंविशिष्ट अतिथि श्री प्रवीण निषाद (सांसद, संत कबीर नगर),

श्री कार्तिकेय सरन (अतिरिक्त महाधिवक्ता, उत्तर प्रदेश शासन)

श्री विनीत कुमार सिंह (सचिव, प्रयागराज विकास प्राधिकरण)

प्रोफेसर इंद्राणी मुखर्जी (अध्यक्ष, अंग्रेजी एवं आधुनिक यूरोपीय भाषा विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय)

डॉ. विनम्र सेन सिंह (कवि एवं एसोसिएट प्रोफेसर, हिंदी विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय)

श्रीमती वंदना गुप्ता (ई-कॉमर्स उद्यमी, किर्ची एंटरप्राइजेज) समेत शहर के कई अन्य प्रतिष्ठित विद्वान, प्रशासनिक अधिकारी और शिक्षाविद् विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस नन्हीं उम्र में कौटिल्य की कल्पना-शक्ति और लेखन में सृजनशीलता देखकर सभी अतिथियों ने दांतों तले उंगली दबा ली और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों आशीर्वाद दिए। प्रयागराज का यह लाल आज हर युवा और बच्चे के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *