Sunday, September 20Ujala LIve News
Shadow

श्री श्री रामबाग दुर्गापूजा कमेटी के दुर्गापूजा आयोजन का भूमि पूजन संपन्न

श्री श्री रामबाग दुर्गापूजा कमेटी के दुर्गापूजा आयोजन का भूमि पूजन संपन्न

 


प्रयागराज। श्री श्री रामबाग सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी की ओर से आगामी दुर्गापूजा आयोजन की तैयारियों के क्रम में रामबाग स्थित रेलवे परिसर में विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के साथ ही इस वर्ष होने वाले छह दिवसीय दुर्गापूजा महोत्सव की तैयारियों का औपचारिक शुभारंभ हो गया।

भूमि पूजन कार्यक्रम में कमेटी के संरक्षक प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन एस.एस अखिलेश श्रीवास्तव, सर्वकालिक अध्यक्ष अश्विनी अग्रवाल, कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ प्रमोद शुक्ला, उपाध्यक्ष निखिल श्रीवास्तव, महामंत्री आनंद मिश्रा, कोषाध्यक्ष अभय श्रीवास्तव एवं उप कोषाध्यक्ष आलोक यादव सहित कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

इस अवसर पर जनक यादव, दीपेश श्रीवास्तव, गुड्डू पंडित, आदित्य उपाध्याय, भैया लाल, विनोद, भाव्यकांत मिश्रा सहित अन्य सदस्य एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कमेटी के उपाध्यक्ष निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि श्री श्री रामबाग दुर्गापूजा कमेटी द्वारा रेलवे परिसर में पारंपरिक एवं आकर्षक दुर्गापूजा पंडाल का निर्माण का 61 वाँ वर्ष है, कमेटी का उद्देश्य सीमित संसाधनों में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सहभागिता के साथ दुर्गापूजा महोत्सव को भव्य रूप प्रदान करना है। षष्ठी से लेकर विसर्जन तक विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

भूमि पूजन के दौरान उपस्थित सदस्यों ने मां दुर्गा से क्षेत्र, शहर एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और मंगल की कामना की। कमेटी के पदाधिकारियों ने शहरवासियों से आगामी दुर्गापूजा महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *