करमा हेल्थ सेंटर में अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड एवं एक्सरे डायग्नोस्टिक विभाग का हुआ शुभारंभ

प्रयागराज के यमुनानगर दांदूपुर स्थित करमा हेल्थ सेंटर में अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड एवं एक्सरे डायग्नोस्टिक विभाग का शुभारंभ किया गया मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाका के अधीक्षक डॉक्टर बी एन मिश्रा ने फीता काटकर विभाग का उद्घाटन किया इस अवसर पर करमा हेल्थ सेंटर के निदेशक डॉक्टर एम आईं खान ने कहा कि करमा हेल्थ सेंटर में मरीजों को बेहतर आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डायग्नोस्टिक विभाग शुरू किया गया है उन्होंने कहा कि आधुनिक जाँच सुविधा उपलब्ध होने से क्षेत्र के लोगों को आवश्यक जांच के लिए दूर जाने की जरूरत कम होगी और उन्हें एक ही स्थान पर गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेगी रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रियंका राठौर ने बताया कि वह प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक करमा हेल्थ सेंटर में मरीजों के लिए उपलब्ध रहेंगी उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से विभिन्न प्रकार की अल्ट्रासाउंड एवं एक्सरे जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है तथा मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा कार्यक्रम के दौरान करमा नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के प्रशासक एडवोकेट एहतेशाम खान, डॉक्टर अभिषेक मिश्रा, डॉ संजय गौतम, डॉ प्रगति शर्मा, डॉक्टर सुग्रीव यादव सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक तथा क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे
