Monday, September 21Ujala LIve News
Shadow

स्वस्तिक की गेंदबाजी से फोर्ड स्कूल ने जीता उद्घाटन मैच निर्वाणानंद अंडर -14 लीगकम नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता

स्वस्तिक की गेंदबाजी से फोर्ड स्कूल ने जीता उद्घाटन मैच
निर्वाणानंद अंडर -14 लीगकम नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता


प्रयागराज। फोर्ड स्कूल क्रिकेट क्लब ने निर्वाणानंद अंडर -14 लीगकम नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में किशोरी लाल क्रिकेट क्लब को 76 रन से हराकर प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच को अपने नाम किए हैं। इस जीत में स्वस्तिक दुबे की अचूक गेंदबाजी ( 7 – 0 – 17 – 4 ) कर अपनी टीम को जीत दिलाई हैं।
रविवार को भानु प्रताप मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फोर्ड स्कूल क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 30.2 ओवर में 130 रन ( नीलेन्द्र सिंह 21, अभिमन्यु सिंह 19, शिवम सरोज 11 रन, शिखर 3/29, सचिन 2/20, आयुष 2/24, अंश बिन्द 1/06 ) पर सिमट गई। जवाब में किशोरी लाल क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 21 ओवर में महज 54 रन ( आयुष 12 रन, स्वस्तिक दुबे 4/17, विजय पाण्डेय 2/15, सौरभ तिवारी 2/16, शिवम सरोज 1/02 ) पर बिखर गई। मैच से पहले नीलम करवरिया क्रिकेट कप के आयोजन सचिव सक्षम करवरिया व विशिष्ट अतिथि बीसीसीआई स्कोरर अखिलेश त्रिपाठी एवं विमलेश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उद्घाटन किया, आयोजन सचिव विवेक सिंह ने मुख्य अतिथियों को बुके देकर उनका स्वागत किया। अजय यादव व सचिन प्रकाश सिंह में उद्घाटन समरोह का संचालन किया। इस अवसर पर मो. रिजवान, कौशिक पाल, प्रशांत खरे, सौरभ गुप्ता, मनोज यादव, सुनील प्रजापति, गौरव पाठक, अचल यादव, श्यामू भारतीय, शिवम शुक्ला, राम चन्द्र प्रजापति, अजीत सिंह, विवेक गुप्ता, पवन वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *