“मातृत्व एक ऊर्जा : राष्ट्रीय निर्माण का संकल्प” विषय पर पूनम संत महिला एवं विकास समिति ने आयोजित की संगोष्ठी

प्रयागराज। पूनम संत महिला एवं विकास समिति के तत्वावधान में आर्य बेसिक जूनियर हाई स्कूल, पटपर, राजरूपुर, प्रयागराज में “मातृत्व एक ऊर्जा : राष्ट्रीय निर्माण का संकल्प” विषय पर विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. श्रीमती पूनम संत जी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान आशुतोष साहू जी, असिस्टेंट कमांडेंट, 95वीं बटालियन, सीआरपीएफ रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन में मुख्य अतिथि आशुतोष साहू जी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम संत जी, राष्ट्रीय संयोजिका इजाबेल ब्रेंडिश जी, राष्ट्रीय सचिव अभिषेक संत जी एवं जिला महासचिव श्रीमती रती आर्या जी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती पूनम संत जी द्वारा माला पहनाकर किया गया। संस्था की ओर से बैज लगाकर भी उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का स्वागत भाषण राष्ट्रीय संयोजिका इजाबेल ब्रेंडिश जी ने दिया। उन्होंने संस्था के सामाजिक कार्यों एवं प्रमुख अभियानों “बेटी है तो कल है”, “मिशन दुर्गा” एवं “सखी जोड़ो अभियान” के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा महिलाओं और बेटियों के लिए संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों को बताया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमान आशुतोष साहू जी ने मातृत्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि माँ परिवार और समाज की पहली संस्कारदाता होती है तथा आने वाली पीढ़ी के निर्माण में मातृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने उपस्थित मातृशक्ति को आश्वस्त किया कि देश की सुरक्षा में तैनात जवान सदैव मातृशक्ति के सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति संवेदनशील और समर्पित हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती पूनम संत जी ने अपने संबोधन में मातृत्व को राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण शक्ति बताते हुए कहा कि एक माँ अपने बच्चों को संस्कार, अनुशासन, सेवा और राष्ट्रप्रेम की भावना देती है। उन्होंने कहा कि मातृत्व की ऊर्जा को समाज और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना आज की आवश्यकता है। उन्होंने मुख्य अतिथि का स्वागत एवं कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के राष्ट्रीय सचिव श्री अभिषेक संत जी ने किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं मातृशक्ति का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया।
कार्यक्रम के अंत में जिला सचिव श्रीमती सीमा भारतीय जी ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, सदस्यों एवं उपस्थित मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में संस्था की प्रमुख लीडर्स श्रीमती सीमा सिंह, श्रीमती प्रीति भारतीया, श्रीमती सीमा पटेल, श्रीमती राबिता भारतीया, श्रीमती रूबी पाल , श्रीमती वंदना पाल, श्रीमती प्रीति धुरिया,श्रीमती साधना सिंह, श्रीमती हीरामनी पाल, श्रीमती ज्योति गुप्ता , सुश्री बिंदिया पाल श्रीमती सत्यांजलि गुप्ता ,सुश्री रूबी भारतीया,सुश्री सिमरन पाल , श्रीमती किरण देवी , श्रीमती मधु पाल , श्रीमती रोमी गुप्ता, सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। संगोष्ठी में बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने सहभागिता की।
इस अवसर पर पूनम संत महिला एवं विकास समिति द्वारा कार्यक्रम में शामिल सभी मातृशक्ति को उपहार भेंट स्वरूप प्रदान किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृत्व के महत्व को रेखांकित करते हुए महिलाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका के लिए प्रेरित करना रहा।
