Monday, September 28Ujala LIve News
Shadow

राजनीतिक नाकामियों को छिपाने के लिए कांग्रेस कर रही संवैधानिक संस्थाओं पर हमला

राजनीतिक नाकामियों को छिपाने के लिए कांग्रेस कर रही संवैधानिक संस्थाओं पर हमला

सोमवार को सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए महापौर गणेश केसरवानी व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीके सिंह ने संयुक्त रूप से कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि अपनी राजनीतिक नाकामी छिपाने के लिए कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर रही है। कांग्रेस को अपनी संगठनात्मक और राजनीतिक कमजोरियों पर आत्ममंथन करना चाहिए। महापौर गणेश केशरवानी ने कहा कि लगातार हार से कांग्रेस बौखला गई है और इसीलिए देश की स्वायत्त संवैधानिक संस्था चुनाव आयोग व मुख्य चुनाव आयुक्त की छवि खराब करने के प्रयास में लगी है। कांग्रेस साबित पूरे विपक्ष के नेताओं को पता है कि अब जनता उनके भ्रम में नहीं आने वाली और यही वजह है कि विपक्ष पूरे जनतांत्रिक सिस्टम पर भ्रम व झूठ फैलाकर उन्हें ध्वस्त करना चाहता है। चुनाव आयोग के सयुंक्त बयान से कांग्रेस और विपक्षी इंडी गठबंधन के झूठ का पर्दाफाश हो गया है। चुनाव आयोग की बैठक और संयुक्त प्रेस नोट से दूध का दूध और पानी का पानी हुआ। तीनों चुनाव आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गये एसआईआर समेत सभी फैसले, निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठना विपक्ष की हताशा का प्रतीक है। कांग्रेस अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट और अन्य संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार सवाल उठाकर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का कुत्सित प्रयास कर रही है। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीके सिंह ने कहा कि जब भी विपक्ष जनता की अदालत में पराजित होता है वह अपनी खीझ और हताशा निकालने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर झूठे आरोप मढ़ने लगता है। अंग्रेजी दैनिक की स्टोरी तथ्यहीन और काल्पनिक कहानी है। राहुल गांधी और इंडी गठबंधन बार बार संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर रहे हैं। ये वही राहुल गांधी हैं जिन्हें चौकीदार चोर है पर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर माफी मांगना पड़ा। इस दौरान महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, उमेश तिवारी, दिलीप चतुर्वेदी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *