*रोटरी अरिहंत ने विश्व हृदय दिवस पर आयोजित किया ‘प्रोजेक्ट धड़कन’*
हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

प्रयागराज। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर रोटरी इलाहाबाद अरिहंत द्वारा हृदय स्वास्थ्य, जागरूकता एवं हृदय रोगों से बचाव के उद्देश्य से सिविल लाइंस स्थित होटल गोल्डन ट्री में ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
*क्लब के संस्थापक शशांक जैन* ने कहा कि ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ का उद्देश्य समाज में हृदय स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाना और लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग बनाना है। उन्होंने कहा कि समय रहते स्वास्थ्य के प्रति सचेत होना, सही जानकारी प्राप्त करना और आवश्यक चिकित्सकीय सलाह लेना हृदय रोगों से बचाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
*कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रयागराज के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक सचदेवा* ने हृदय को स्वस्थ रखने के उपायों, हृदय रोगों के प्रमुख कारणों, जीवनशैली में आवश्यक बदलाव तथा समय रहते चिकित्सकीय सलाह लेने के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जागरूकता, नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ जीवनशैली के माध्यम से हृदय रोगों के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
*क्लब की चार्टर अध्यक्ष डॉ. कीर्ति अग्रवाल* ने स्वागत एवं अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि हृदय हमारे शरीर का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग है और इसकी सेहत के प्रति जागरूकता केवल बीमारी के समय नहीं, बल्कि स्वस्थ रहते हुए भी आवश्यक है। उन्होंने संतुलित जीवनशैली अपनाने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा हृदय संबंधी किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करने का आह्वान किया।
*क्लब की सचिव प्रीति जैन* ने कहा कि रोटरी इलाहाबाद अरिहंत सामाजिक सेवा के साथ-साथ स्वास्थ्य जागरूकता को भी निरंतर प्राथमिकता दे रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज तक स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाना और लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना क्लब की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।
मुख्य अतिथि डॉ. अभिषेक सचदेवा का परिचय के. एम. प्रजापति द्वारा कराया गया। कार्यक्रम का संचालन एमओसी श्री दिनेश सिंह ने किया।
कार्यक्रम के समापन पर तुषार गुप्ता ने सभी अतिथियों, रोटरी सदस्यों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर अंकित अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, संतोष गुप्ता, मनीष अग्रवाल, दीप्ति गुप्ता, पल्लवी अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल, मोहम्मद इमरान, विजय केसरवानी, संध्या अग्रवाल, गरिमा अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल सहित रोटरी इलाहाबाद अरिहंत के अनेक सदस्य एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
‘प्रोजेक्ट धड़कन’ के माध्यम से उपस्थित लोगों को अपने हृदय के प्रति सजग रहने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा हृदय संबंधी लक्षणों को गंभीरता से लेने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम ने ‘स्वस्थ हृदय • स्वस्थ जीवन’ के संदेश को सार्थक रूप से जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।

