गोपाष्टमी पर माता को प्रसन्न करने को भक्तों ने गया भजन

राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी जगतमाता खेमामाई नवदुर्गा मंदिर में गोपाष्टमी पर्व पर महिलाओं द्बारा लोकगीत भोजपुरी, अवधी भाषा पर शानदार भजन प्रस्तुती –
तीर्थराज प्रयाग के हृदय स्थल पर स्थित खेमा माई नवदुर्गा मंदिर के प्रांगण में गोपाष्टमी के पावन पुनीत पर्व पर महिलाओं द्बारा मातारानी का भावपूर्ण भजन एवं कीर्तन किया गया। इस शुभ अवसर पर कलाकारों द्बारा लोकगीत भोजपुरी एवं अवधी भाषा में शानदार प्रस्तुतिकरण किया गया। अंत में महाआरती एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
