Sunday, March 15Ujala LIve News
Shadow

शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर तेलियरगंज स्थित मेंहदौरी में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर तेलियरगंज स्थित मेंहदौरी में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

 

शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर तेलियरगंज स्थित मेंहदौरी पुलिस चौकी के समीप बस्ती में बस्ती के बच्चों को पढ़ाने वाले वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री एवं वात्सल्य हॉस्पिटल की निदेशक डॉक्टर कीर्तिका अग्रवाल जी रहीं। डॉ0कीर्तिका अग्रवाल ने बस्ती में रहने वाले बच्चों को पढ़ाने वाले अरोहन फाउंडेशन के शिक्षकों को प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया साथ ही पढ़ने वाले बच्चों एवं उनके अभिभावकों से मिली एवं उन्हें स्वास्थ्य एवं शिक्षा संबंधी जानकारी दी साथ ही उन्हें अपने शिक्षकों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया उन्होंने कहा शिक्षक और छात्रों के बीच मधुर संबंध से ही कोई अच्छा परिणाम सामने आ सकता है जिससे वे अपना तथा विद्यालय का, इस देश का गौरव बढ़ा सकते हैं। इसके छात्रों को विद्यालयीन अनुशासन में रहना चाहिए, गुरुओं का आदर करना चाहिए, उनके अमूल्य परामर्शों पर अमल करना चाहिए, उनके बताए राह पर चलना चाहिए। स्वस्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए उन्होंने स्वास्थ्य की परिभाषा एवं महत्व के बारे में बताते हुए छात्रों की स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासा को शांत किया। उन्हें संतुलित आहार लेने की आवश्यकता पर बल देते हुए बताया कि स्वास्थ्य सर्वोत्तम धन है। स्वस्थ शरीर से ही हम अपने जीवन को सुचारू रूप से चला सकते हैं और स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का निवास होता है । स्वस्थ व्यक्ति ही समाज का व देश का भला कर सकता है। इसलिए हमें अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना चाहिए। नियमित रूप से व्यायाम करना व खेलों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने फाउंडेशन के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी और इसी प्रकार समाजसेवा का कार्य करने के लिए कहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रुपाली, सरिता, संजय, हर्षिता, पूजा, सौरभ जी समेत सभी छात्र एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *