Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

 

*महात्मा गांधी के जयंती के शुभ अवसर पर आप कार्यकर्ताओं ने पीड़ित चंदन पारकी की सफाई:- सर्वेश यादव*

गांधी जयंती पर आज आम आदमी पार्टी द्वारा नगर के पी०डी० टंडन पार्क में तिरंगा शाखा का आयोजन किया गया जिसने *संसार का भविष्य और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी* विषय पर विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई l इस दौरान पार्क सफाई कर सेवा भी की गई l खेद है कि नगर के मध्य में स्थित इस महत्वपूर्ण पार्क में बहुत बड़ी मात्रा में शराब की छोटी-बड़ी खाली बोतल प्राप्त हुई जो इंगित करती है की प्रशासन की लापरवाही के चलते अब यह पार्क नगर के संभ्रांत नागरिकों महिलाओं, पुरषों और बच्चों के लिए उपयुक्त नहीं रह गया है l यह धीरे-धीरे शराबियों के अड्डे के रूप में परिवर्तित होता जा रहा है जो नगर वासियों की संस्कृति सुविधा स्वास्थ्य आदि के लिए घातक हो रही है l इन स्थितियों को देखते हुऐ महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजित विचार गोष्ठी में नशा संदर्भ भी जोड़ दिया गया l *आप जिलाध्यक्ष (उत्तरी) प्रयागराज सर्वेश यादव* ने गांधी को उनके अहिंसा पूर्ति सामाजिक, राजनैतिक और व्यक्तिगत जीवन के आदर्श को विश्व का विकल्प भविष्य बता और कहा इस देश में महान पुरुषों शहीदों के सपनों पर अगर कोई काम कर रहा है तो उस पार्टी का नाम आम आदमी पार्टी हैं गांधी जी को अपना आदर्श मानते हैं।
*जिला महिला अध्यक्ष पल्लवी मालवीया* ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने महसूस किया कि जब तक महिलाओं को इन बंधनों से आजाद नहीं किया जाएगा, उन्हें शिक्षित ना किया जाए तब तक समाज प्रगति नहीं कर सकता। इसीलिए उन्होंने अपने भाषणों में महिलाओं को हमेशा महत्वपूर्ण स्थान दिया और उन्हें देश की प्रगति में अहम भूमिका निभाने के लिए इंस्पायर किया था। *श्रम प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अंजनी मिश्रा* ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी देश के पहले किसान आंदोलन का संचालन करते दिखे उस दौरान उन्होंने कहा हिंदुस्तान के लिए सबसे महत्व का प्रश्न है कि किसानों की समस्या का किस तरह समाधान हो. इस पर हमें प्रतिक्षण विचार करना चाहिए क्योंकि हिंदुस्तान अपने शहरों में नहीं, अपने गाँवों में बसता है। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष (उत्तर) सर्वेश यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्रेश चंद्रा, श्रम प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अंजनी मिश्रा, जिला महासचिव (उत्तर) निखिल भारतीय, जिला महिला अध्यक्ष पल्लवी मालवीया,जिला उपाध्यक्ष रण बहादुर पटेल, यूथ विंग जिलाध्यक्ष विकास तिवारी,अरुण कुशवाहा, अमन कुमार, मित्रा कैथवास, दीपक श्रीवास्तव, कमल किशोर मिश्रा, राजकुमार यादव, रमेश भारतीय, मोहम्मद रिजवान, मानंद मिश्रा, अरुण बिंद आदि साथी मौजूद रहे।




 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *