Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

केंद्रीय माल और सेवा कर तथा केंद्रीय उत्पाद शुल्क आयुक्त कार्यालय में 6 माह बाद नए आयुक्त की तैनाती हो गई

 

केंद्रीय माल और सेवा कर तथा केंद्रीय उत्पाद शुल्क आयुक्त कार्यालय में 6 माह बाद नए आयुक्त की तैनाती हो गई

केंद्रीय माल और सेवा कर तथा केंद्रीय उत्पाद शुल्क आयुक्त कार्यालय में 6 माह बाद नए आयुक्त की तैनाती हो गई है।आयुक्त के रूप में विजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। विजय कुमार सिंह 2002 बैच के भारतीय राजस्व सेवा सीमा शुल्क और अप्रत्यक्ष कर अधिकारी हैं। 31 अगस्त 2022 को भारत सरकार की ओर से विजय कुमार सिंह की प्रोन्नति का आदेश जारी किया गया था। इससे पूर्व वे यहीं पर अपर आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने आयुक्त के पद पर प्रमोशन मिलने के बाद शुक्रवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

गौरतलब है कि 2016-17 के दौरान मुख्य आयुक्त कार्यालय केंद्रीय उत्पाद शुल्क तथा सेवा कर अंचल लखनऊ में अपर आयुक्त के पद पर और वर्ष 2017 से 21 तक डीआरआई लखनऊ जोनल यूनिट में भी विजय कुमार सिंह अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

विजय कुमार सिंह के आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण करने से पूर्व केंद्रीय माल और सेवा कर तथा केंद्रीय उत्पाद शुल्क आयुक्त कार्यालय में बीते 6 माह से अतिरिक्त प्रभार के रूप में कार्य चल रहा था। 11 अगस्त 2022 से 6 अक्टूबर 2022 तक इस कार्यालय का अतिरिक्त कार्यभार तीन आयुक्त अथवा प्रधान आयुक्त के स्तर के अधिकारियों के जिम्मे दिया गया था। विजय कुमार सिंह मूलरूप से बोकारो झारखंड के रहने वाले हैं। उनके आयुक्त पद पर ज्वाइन करने को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों ने खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *