Monday, March 16Ujala LIve News
Shadow

क्षत्रिय सुनार युवक समिति के चुनाव प्रचार का आखिरी दिन रहा जिसमें प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंकी

क्षत्रिय सुनार युवक समिति के चुनाव प्रचार का आखिरी दिन रहा जिसमें प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंकी

 

प्रयागराज के क्षत्रिय सुनार युवक समिति के चुनाव प्रचार का आखिरी दिन रहा जिसमें प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी इसी क्रम में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनूप वर्मा अपने चुनाव चिन्ह पंखे के लिए वोट मांगने लोगों के बीच में पहुंचे इससे पहले अनूप वर्मा ने बाबा लोकनाथ के दर्शन किए उसके बाद अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत की अनूप वर्मा का कई जगह पर माल्यार्पण कर स्वर्णकार व्यापारियों के द्वारा स्वागत किया गया ढोल नगाड़ों के साथ निकला अनूप वर्मा का काफिला सर्राफा बाजार में आकर्षण का केंद्र बन गया।
इसके बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए अनूप वर्मा ने बताया कि उनका उद्देश्य धर्मशाला को आज के डिजिटलाइजेशन के दौर में उसका जीर्णोद्धार करवाना और अपने समाज की महिलाओं के लिए धर्मशाला में ऐसी व्यवस्था करवाना ताकि गरीब तबके की स्वर्णकार समाज की महिलाएं एक जगह पर एकत्रित होकर रोजगार पा सके इसके साथ उन्होंने कहा कि व्यापारियों के लिए वह पहले भी लड़ते रहे हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे व्यापारी को किसी भी तरह की समस्या में उनके साथ हमेशा खड़े नजर आएंगे देखें पूरी खबर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *