Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

गंदगी हटाओ, झाड़ू चलाओ अभियान को लेकर आप महिला संगठन ने पद यात्रा निकाली पदयात्रा:- पल्लवी मालवीया

गंदगी हटाओ, झाड़ू चलाओ अभियान को लेकर आप महिला संगठन ने पद यात्रा निकाली पदयात्रा:- पल्लवी मालवीया

 

*प्रयागराज*

*गंदगी हटाओ, झाड़ू चलाओ अभियान को लेकर आप महिला संगठन ने पद यात्रा निकाली पदयात्रा:- पल्लवी मालवीया*

*घर साफ करने के बाद महिलाएं उतरी सड़कों पर झाड़ू लेकर:-पल्लवी मालवीया*

*शहर साफ चाहिए तो आपको लाइए:- पल्लवी मालवीया*

*निगम में आप की सरकार बनी तो लोगों को मिलेगी हाउस टैक्स राहत:- पल्लवी मालवीया*

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश यादव के उपस्थिति में जिला महिला अध्यक्ष पल्लवी मालवीया के नेतृत्व में प्रयागराज के नगर निगम वार्ड 75 झूसी कोहना में फैले भ्रष्टाचार रूपी गंदगी के खिलाफ़ आम आदमी पार्टी की महिला संगठन और कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों द्वारा गंदगी हटाओ,झाड़ू लगाओ पदयात्रा निकाली पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सड़क पर झाड़ू लगाई इस दौरान कार्यकर्ताओं और नेताओं ने शहर साफ चाहिए तो झाड़ू लगाइए, मोहल्ला क्लीनिक चाहिए तो आपको लाइए, नगर प्रशासन होश में आओ, हमारा वार्ड 75 साफ कराओ, नगर निगम बदहाल व्यवस्था मुर्दाबाद, नगर निगम होश में आओ हमारा साफ कराओ, जिला अध्यक्ष सर्वेश यादव ने बताया नगर निगम के 40 अनिवार्य काम है जो कि नगर निगम उसको भूल गया है नगर निगम केवल केवल धन उगाही पर काम कर रहा है जैसे मनमानी हाउस टैक्स लोगों पर थोपने का काम कर रहा है एक तरफ शहर डेंगू जैसे महामारी से जूझ रहा है और दूसरी तरफ नगर निगम उन पर हाउस टैक्स ठोकने का काम कर रहा है शहर के अंदर नगर निगम अपने 40 अनिवार्य कामों को नहीं करती है तो नैतिकता के आधार पर महापौर जी अपनी कुर्सी छोड़ देनी चाहिए नालियों और नालों की सफाई ना होने के कारण शहर बड़ी बड़ी बीमारियों से जूझ रहा है ।
जिला महिला अध्यक्ष पल्लवी मालवीया ने कहा अगर नगर निगम में सुधार नहीं आया तो जिस प्रकार हम महिलाएं सुबह-सुबह अपना घर साफ सुथरा करते हैं उसी प्रकार से हम लोग इस बार नगर निगम के चुनाव पर ईवीएम पर भी झाड़ू लगाने का काम करेंगे। और नगर निगम की बदहाल व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी महिला संगठन आम जनमानस के सुविधाओं के लिए नगर निगम के खिलाफ सड़कों पर संघर्ष करेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष श्रम प्रकोष्ठ अंजनी मिश्रा, जिला महासचीव निखिल भारतीय,स्वाति चौरसिया, मित्रा कैथवास, रेणुका राय, रोली, माही द्विवेदी, सलोनी, रीना,यूथ अध्यक्ष विकास तिवारी, मोहम्मद अजमल,रण बहादुर पटेल,शैलेंद्र पांडे,मोहम्मद अख्तर, रवि शंकर वर्मा, मोहम्मद रिजवान, शिव मंगल यादव, आकाश भारतीय, रूपनाथ यादव,गौरव सोनी, अमन कुमार, अक्षय यादव
अर्पित साहू,आदि सैकड़ों साथी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *