66 वी मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय बालक एवं बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
रिपोर्ट:आलोक जायसवाल
66 वी मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय बालक एवं बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन केसर विद्यापीठ इंटर कॉलेज प्रयागराज में किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि मंडल के उप शिक्षक निदेशक चतुर्थ मंडल आर एन विश्वकर्मा तथा अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक ओ पी गुप्ता ने की। अन्य सम्मानित अतिथियों में जनपद के अनेक प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह, मुरार जी त्रिपाठी, योगेश चंद्र त्रिपाठी रहे। प्रतियोगिता के संयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप सिंह राठौर रहे। प्रतियोगिता के उद्घाटन में मुख्य अतिथि उप शिक्षा निदेशक द्वारा प्रतिभागियों को खेल के महत्व को बताया गया उन्होंने बताया कि बालक का सर्वांगीण विकास विद्यार्जन के साथ-साथ खेलकूद इत्यादि गतिविधियों के बिना नहीं हो सकता है।
प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में 50 किलोग्राम भार वर्ग में आरती सिंह प्रयागराज प्रथम, मधु देवी कौशांबी द्वितीय, 53 किलोग्राम में सपना पाल कौशांबी प्रथम 55 किलोग्राम में फिजमा कौशांबी प्रथम पायल यादव प्रयागराज द्वितीय, 57 किलोग्राम में दिव्या पांडे कौशांबी प्रथम 62 किलोग्राम में प्रांजली गुप्ता कौशांबी प्रथम 65 किलोग्राम में आंचल प्रजापति प्रयागराज प्रथम ।
जूनियर बालक वर्ग 45 किलोग्राम में अजय यादव प्रयागराज प्रथम, अर्जुन कौशांबी द्वितीय, 48 किलोग्राम में जितेंद्र कुमार फतेहपुर प्रथम प्रदीप कुमार प्रयागराज द्वितीय 51 किलोग्राम अंशु फतेहपुर प्रथम अमित कुमार प्रयागराज द्वितीय 55 किलोग्राम में विजय प्रयागराज प्रथम अनुज गुप्ता फतेहपुर द्वितीय 60 किलोग्राम में शेर सिंह कौशांबी प्रथम अजीत कुशवाहा प्रयागराज द्वितीय 65 किलोग्राम में मोहम्मद उवैस कौशांबी प्रथम आकाश मिश्रा प्रयागराज द्वितीय 71 किलोग्राम में नरेंद्र दुबे प्रयागराज प्रथम अमित कुमार कौशांबी द्वितीय 80 किलोग्राम में विकास कुमार प्रथम प्रयागराज।
सब जूनियर बालक 35 किलोग्राम में अमरदीप प्रयागराज प्रथम शोभित कुमार कौशांबी द्वितीय 38 किलोग्राम में शनि प्रयागराज प्रथम 41 किलोग्राम में सनी कुमार कौशांबी प्रथम साहिल सेन प्रयागराज द्वितीय 44 किलोग्राम में अश्विनी कुमार कौशांबी प्रथम आयुष सोनकर प्रयागराज द्वितीय 48 किलोग्राम मैं अंकित सिंह प्रयागराज प्रथम आशीष कुमार कौशांबी द्वितीय, 52 किलोग्राम विशाल शुक्ला प्रयागराज प्रथम अर्जुन कौशांबी द्वितीय 57 किलोग्राम में सत्यम प्रजापति प्रयागराज प्रथम शिवम केसरवानी कौशांबी द्वितीय 62 किलोग्राम में अतुल पाल कौशांबी प्रथम 75 किलोग्राम में आदित्य पाल प्रयागराज प्रथम सीनियर बालक सुशील प्रयागराज प्रथम विनीत फतेहपुर द्वितीय 62 किलोग्राम में प्रदीप कौशांबी प्रथम सुमित फतेहपुर द्वितीय 65 किलोग्राम में विपुल कुमार प्रयागराज प्रथम विष्णु कौशांबी द्वितीय 70 किलोग्राम में गगन यादव प्रयागराज प्रथम 74 किलोग्राम में सूर्य प्रताप सिंह प्रयागराज प्रथम सचिन प्रतापगढ़ द्वितीय 79 किलोग्राम में अभिषेक त्रिवेदी प्रयागराज प्रथम निखिल कुमार कौशांबी द्वितीय।
सीनियर बालक ग्रीथो 55 किलोग्राम में महेश कुमार प्रयागराज 80 किलोग्राम में अनिमेष प्रयागराज प्रथम 63 किलोग्राम में सुरजीत प्रयागराज प्रथम 67 किलोग्राम में सुरेश तिवारी प्रयागराज प्रथम 72 किलोग्राम में साकेत शुक्ला प्रयागराज प्रथम 77 किलोग्राम में उज्जवल सिंह प्रयागराज प्रथम जूनियर बालक ग्रीथो में 45 किलोग्राम में शकील प्रतापगढ़ प्रथम दीप प्रयागराज द्वितीय 48 किलोग्राम में अभय दीप प्रतापगढ़ प्रथम अंशुमान प्रयागराज ज्योति 51 किलोग्राम में सुमित मौर्या प्रयागराज प्रथम 55 किलोग्राम में करण कुमार प्रतापगढ़ प्रथम प्रत्यूष यादव प्रयागराज 60 किलोग्राम में प्रियांशु पाल प्रयागराज प्रथम 80 किलोग्राम में योग भास्कर प्रयागराज प्रथम स्थान प्राप्त किए।
कार्यक्रम का संचालन एवं अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप सिंह राठौर के द्वारा किया गया कार्यक्रम को कुशलतापूर्वक संपन्न कराने में विद्यालय के प्रवक्ता दिनेश सिंह धीरेंद्र कुमार एवं व्यायाम शिक्षकों शैलेंद्र कुमार, अनुभव श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार, मुकेश सिंह, राकेश चंद्र श्रीवास्तव, विमलेश पाल, राजपाल यादव, पवन सिंह, अखिलेश प्रताप, दिनेश कुमार कौशांबी का विशेष योगदान रहा।