Tuesday, August 5Ujala LIve News
Shadow

कार्यालय महानिरीक्षक निबंधन उत्तर प्रदेश प्रयागराज से शिफ्ट नहीं होगा- सिद्धार्थ नाथ सिंह

Ujala Live

कार्यालय महानिरीक्षक निबंधन उत्तर प्रदेश प्रयागराज से शिफ्ट नहीं होगा- सिद्धार्थ नाथ सिंह

पूर्व कैबिनेट मंत्री व शहर पश्चिमी विधायक  के आवास पर पूर्व मंत्री मा0 सिद्धार्थ नाथ सिंह को कार्यालय महानिरीक्षक निबंधन मुख्यालय प्रयागराज के कर्मचारीगण रविंद्र कुमार की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने कार्यालय महानिदेशक निबंधन उत्तर प्रदेश प्रयागराज को लखनऊ शिफ्ट न करने का ज्ञापन पत्र सौंपा।
मा0 सिद्धार्थ नाथ सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मा0 मुख्यमंत्री जी से महानिरीक्षक निबंधन उत्तर प्रदेश प्रयागराज कार्यालय को लखनऊ न करने की बात करूंगा। जो बिंदु आप लोगों ने बताया है उन समस्त कथन को मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखूंगा। उससे पहले रविन्द्र कुमार ने बताया कि प्रयागराज में कार्यालय महानिरीक्षक निबंधन उत्तर प्रदेश,स्टांप अनुभाग, राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश प्रयागराज के प्रथम तल पर विगत सन 1885 से अनवरत व सुगमता से संचालित है उक्त भवन पूर्णता निशुल्क है किसी भी प्रकार का कोई कर नहीं लगता है। लखनऊ में स्थित जो स्थान महाप्रबंधक, यू.पी.आर.एन.एस.एस. मुख्यालय हेतु लिया गया है वह किराए पर है जिससे सरकार पर अनावश्यक रूप से आर्थिक बोझ बढ़ेगा।
प्रयागराज में कार्यालय महानिरीक्षक निबंधन, स्टाम्प अनुभाग उत्तर प्रदेश प्रयागराज के साथ 1885 से संचालित है। तब से अति महत्वपूर्ण अभिलेख भी यहाँ अनुरक्षित है। विभाग के अधिकारियों की मंशा यह है कि धीरे-धीरे मुख्यालय के आंशिक भाग को ले जाकर पूरा भाग मुख्यालय पर स्थापित कर लेंगे। जिससे प्रयागराज से मुख्यालय का अस्तित्व समाप्त हो जाए।मुख्यालय शिफ्ट होने से महत्वपूर्ण अभिलेख इधर उधर होंगे,जिससे साथ ही अभिलेख के महत्वपूर्ण पत्रावली में छेड़छाड़ हो सकती है। जबकि शासनादेश के तहत महानिरीक्षक निबंधन को सप्ताह में 3 दिन प्रयागराज और 2 दिन शिविर कार्यालय लखनऊ में बैठने का आदेश 8 मार्च 2004 को किया गया था। जबकि अपर महानिरीक्षक निबंधन (प्रशासन) पद पर बहुत समय से तैनाती वर्तमान में नहीं हुई है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि 29 जनवरी 2003 में मुख्यालय प्रयागराज को प्रयागराज में ही बनाए रखे जाने का निर्णय शासन ने किया था। मुख्यालय प्रयागराज और आश्रित परिजनों की समस्याओं के दृष्टिगत निवेदन है कि मुख्यालय प्रयागराज के किसी भी भाग को लखनऊ में शिफ्ट न किए जाने का आग्रह किया। जिस पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मा0 सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पूर्ण आश्वत करते हुए कहा मा0 मुख्यमंत्री जी से बात करूंगा और मेरा प्रयास होगा कि कार्यालय महानिरीक्षक निबंधन उत्तर प्रदेश प्रयागराज लखनऊ शिफ्ट न होने पाए। प्रयागराज में ही मुख्यालय महानिरीक्षक निबंधन, कार्यालय बना रहेगा।
प्रतिनिधिमंडल में रविंद्र कुमार श्रीवास्तव,अतुल कुमार द्विवेदी,शशि भूषण सिंह आदि रहे।

दिनेश तिवारी
मीडिया प्रभारी

Leave a reply

  • Default Comments (0)
  • Facebook Comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें