Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

कांग्रेसियों ने जयंती पर इंदिरा को किया नमन

कांग्रेसियों ने जयंती पर इंदिरा को किया नमन

प्रयागराज: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 105 वीं जयंती को धूमधाम से मनाई गई। कांग्रेसियों ने आनंद भवन स्थित उनके पैतृक आवास पर कार्यक्रम कर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया। शनिवार को जिला शहर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने सुबह 10 बजे आनंद भवन में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की जयंती पर उनका स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी और सुरेश यादव ने कहा की देश को परमाणु शक्ति संपन्न बनाकर भारत को दुनिया में अलग पहचान बनाई। देश उनके योगदानों को हमेशा याद रखेगा। आनंद भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने कहा की आधुनिक भारत के स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू के सपने को पूरा करने के लिए इंदिरा गांधी ने स्वेत क्रांति, हरित क्रांति, बैंकों के राष्ट्रीयकरण, प्रिवियर्स समाप्त करने सहित कई बड़े काम किए। 1971 में दुनिया में भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र की पहचान दिलाई। जिला प्रवक्ता हसीब अहमद ने कहा की इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश को मुक्त कराकर दुनिया के भूगोल को बदलकर रख दिया। देश के प्रति उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इसके बाद कांग्रेसियों ने कैंट चौराहे स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनकी जयंती मनाई।

इस दौरान: जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी, सुरेश यादव, प्रदीप मिश्रा, संजय तिवारी, हसीब अहमद, शेखर बहुगुणा, राकेश पटेल, विवेक पाण्डेय, मनोज पासी, गौरव पाण्डेय, शादाब अहमद, दिनेश सोनी, रघुनाथ द्विवेदी, उदय यादव, मो०हसीन, शकील अहमद, विजय यादव, दीपचंद्र शर्मा समेत आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *