Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

झाँसी की रानी सभी महिलाओं के लिए एक आदर्श और प्रेरणा हैं-डॉo कीर्तिका अग्रवाल

झाँसी की रानी सभी महिलाओं के लिए एक आदर्श और प्रेरणा हैं-डॉo कीर्तिका अग्रवाल

रिपोर्ट:आचार्य श्री कांत शास्त्री

BJP प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा डॉक्टर कीर्तिका अग्रवाल के नेतृत्व में परेड ग्राउंड स्थित तिरंगा पार्क में आसपास रहने वाले बस्ती के बच्चों के बीच रानी लक्ष्मीबाई जयंती मनाई गई।
डॉo कीर्तिका अग्रवाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा रानी लक्ष्मी बाई जीवन प्रेरणा से भरा हुआ था,उन्होंने कभी भी अंग्रेजों के सामने अपना सिर नहीं झुकाया। झाँसी की रानी सभी महिलाओं के लिए एक आदर्श और प्रेरणा हैं। रानी लक्ष्मीबाई ने अपनी मातृभूमि की रक्षा करते-करते अपनी जान दे दी। उनकी वीरता आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा बन हुई है। भारत में जब भी महिलाओं के सशक्तिकरण की बात होती है तो महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की चर्चा जरूर होती है। रानी लक्ष्मीबाई ना सिर्फ एक महान नाम है बल्कि वह एक आदर्श हैं उन सभी महिलाओं के लिए जो खुद को बहादुर मानती हैं देश के पहले स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली रानी लक्ष्मीबाई के अदभुद शौर्य से चकित अंग्रेजों ने भी उनकी प्रशंसा की थी, सब के लिए रानी लक्ष्मीबाई एक उदाहरण हैं कि अगर महिलाएं चाहें तो कोई भी मुकाम हासिल कर सकती हैं।
इस मौके पर बच्चों को शौर्य की पुस्तकें,भारत का मानचित्र एवं अन्य पठन पाठन सामग्री का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *