Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में कलाकार रवीद्र कुशवाहा के संयोजन में भव्य भित्ति चित्र कार्यशाला संपन्न

उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में कलाकार रवीद्र कुशवाहा के संयोजन में भव्य भित्ति चित्र कार्यशाला संपन्न

 


स्कृतिक केंद्र में कला का अद्भुत प्रदर्शन,कलाकार हुए सम्मानित
उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज में लोककला भित्ति चित्र कार्यशाला का दस दिवसीय आयोजन किया गया जिसका शनिवार को समापन हुआ। भित्ति चित्र कार्यशाला के संयोजक रवीन्द्र नाथ कुशवाहा कार्यकारिणी सदस्य राज्य ललित कला अकादमी उ. प्र. एवं दिशा निर्देशक सम्मान कल्चर आर्ट फाउंडेशन उ. प्र. के सचिव नीरज कुशवाहा हिंदुस्तानी के सम्मान में भारतीय सुदर्शन समाज महासंघ नई दिल्ली के राष्ट्रीय सचिव नीरज कुमार चंद्रा, आकाश कुमार विश्वकर्मा, समाज सेवी पवन राज यादव, एवं मयंक हेला ने रवीन्द्र कुशवाहा एवं नीरज कुशवाहा तथा भित्ति चित्र के चित्रकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
भारत की सांस्कृतिक विरासत को अद्भुत जीवन्त रूप देने के लिए पुरस्कृत कलाकारों में रेनू सिंह, शालिनी कुशवाहा, आरती प्रजापति, अभिषेक गुप्ता, पूनम कुशवाहा, वर्षा शाक्या, आशीष कुमार, पूजा सरोज,असरा फातिमा, विष्णु विश्वकर्मा, भीम सिंह, चन्द्रदीप सिंह कुशवाहा, भूपाल, अनिल कुमार आदि ने केंद्र की दीवरों पर भित्ति चित्र कला को उकेर कर अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *