Wednesday, September 16Ujala LIve News
Shadow

देश को जोड़ने नहीं, तोड़ने निकले हैं राहुल गांधी:नन्दी

देश को जोड़ने नहीं, तोड़ने निकले हैं राहुल गांधी:नन्दी

रिपोर्ट:कुलदीप शुक्ला

*हर क्षेत्र में मजबूती के साथ विश्व का नेतृत्व कर रहा भारत राहुल गांधी को दिखाई नहीं देताः नन्दी*

*राहुल गांधी के ट्वीट पर मंत्री नन्दी ने दिया जवाब*

*पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर के दाम को लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट में पीएम से किया था सवाल*

भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी, देश को जोड़ने नहीं बल्कि तोड़ने निकले हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्वीट का जवाब देते हुए रिट््वीट कर यह बातें कहीं। जिसमें राहुल गांधी ने पेट्रोल, डीजल, और गैस सिलेंडर के दाम कम न होने को लेकर प्रधानमंत्री पर सवाल उठाया था।
राहुल गांधी के ट्वीट का जवाब देते हुए मंत्री नन्दी ने रिट्वीट करते हुए लिखा कि राहुल जी, गरीब और पिछड़े वर्ग के उत्थान और देश के सर्वांगीण विकास से आपको कोई मतलब नहीं है। राजकीय संसाधनों से विकास और अंत्योदय का विकास सुनिश्चित होता है। मोदी जी का अंखमूंदवा विरोध आपको ले डूबा, जरा देश की सोचिए।
आपको आर्थिक, सामरिक और रक्षा क्षेत्र के साथ ही हर क्षेत्र में मजबूत होता, आगे बढ़ता और विश्व का नेतृत्व कर रहा भारत दिखाई नहीं देता है।
बस केवल महंगाई का प्रोपेगेंडा बना कर, अनर्गल विलाप कर रहे हैं। आप भारत को जोड़ने नहीं, बल्कि तोड़ने निकले हैं, लेकिन यहां आपको बता दें, आपकी यह साजिश कत्तई कामयाब नहीं होगी। माननीय प्रधानमंत्री जी ने भारत माता के सम्मान को गौरवशाली अतीत के बल पर ऐतिहासिक ऊंचाईयों पर पहुंचा दिया है। पद यात्रा में आपको ये जरूर पता चल गया होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *