श्रद्धालुओ की मदद को मुस्तैद रहे सिविल डिफेन्स के स्वयंसेवक

*सिविल डिफेन्स सहायता शिविर पहुंचे पुलिस कमिश्नर*
*बुर्जुर्गो का सहारा बना सिविल डिफेन्स*
प्रयागराज,
जिलाधिकारी/ कन्ट्रोलर सिविल डिफेन्स के आदेशानुसार मुख्य स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर चप्पे चप्पे पर तैनात रहे सिविल डिफेन्स के वालेन्टियर्स। प्रातः 4 बजे से सभी स्नान घाटो रेलवे स्टेशन बस स्टेन्ड पर पूरी मुस्तेदी के साथ डटे रहे श्रद्धालुओ बुर्जुगो को स्नान कराने में सहयोग के साथ कंबल साड़ी स्वेटर अंगौछा वितरण किया। पुलिस कमिश्ननर रमित शर्मा,मेला एस.एस.पी राजीव नारायण मिश्रा मेलाधिकारी अरविन्द चौहान सिविल डिफेन्स सहायता शिविर पंहुचे पुलिस कमिश्ननर ने कहा सभी डियूटी पर तैनात स्वंय सेवको को दिया जायेगा प्रशिक्षण। मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत जिलाधिकारी संजय खत्री ने सुबह से तैनात वार्डेन्स की प्रशंशा की।उपनियन्त्रक नरेन्द्र शर्मा ए.डी.सी राकेश तिवारी चीफ वार्डेन अनिल कुमार डिप्टी चीफ सादिक हुसैन सिद्धिकी एल के अहेरवार रवि शंकर द्विवेदी रौनक गुप्ता दुकानजी के निर्देशन में दो पालियो में 500 स्वंय सेवक डटे रहे लोगों की सहायता में। फूलचन्द्र आशीष बाजपेई सुनील गुप्ता सुरेन्द्र यादव ज्ञानेश्वर शर्मा पूनम गुप्ता सुनीता शर्मा वंदना सिंह संतोष पाण्डे रीना साहू पूनम निषाद रेशमा सिंह पंकज तिवारी सुधीर श्रीवास्तव सहित वार्डेन्स वालेन्टियर्स मौजूद रहे।
