Monday, March 16Ujala LIve News
Shadow

1 माह के निःशुल्क स्वास्थ शिविर का हुआ शुभारंभ

 

1 माह के निःशुल्क स्वास्थ शिविर का हुआ शुभारंभ

काली सड़क पर फिजियोथेरेपिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा एक माह का नि:शुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा सेवा शिविर का शुभारंभ हुआ जिसमें प्रथम दिन एसोसिएशन के महासचिव फिजियोथेरेपिस्ट डॉ संतोष पांडेय द्वारा स्नान को आये हुए भक्तो के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श प्रदान किया गया।तत्पश्चात भौतिक चिकित्सक डॉ दीप्ति योगेश्वर व अन्य सदस्यों द्वारा मेले मे आये स्नानआर्थियो के लिए प्रसाद स्वरूप खिचड़ी व मीठा बाटा गया। सचिव ने बताया कि एक माह यह नि:शुल्क कैंप जिसमें मेले में आए हुए जनमानस के लिए प्राथमिक चिकित्सा व उनसे जुड़े उपचार जैसे जोड़ों व हड्डियों के दर्द आदि के लिए निशुल्क चिकित्सा की सुविधा दी जाएगी एवं विभिन्न स्नान पर्व पर इसी प्रकार से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में डॉ प्रवीण ,डॉ ताजिम, डॉ विनय,डॉ राहुल, डॉ यशवंत, डॉ आनंद, डॉ हसनेन ,डॉ अभिषेक, डॉ सुरेंद्र,डॉ काशिफ ,डॉ राजेन्द्र आदि मौजूद रहे एवम आगामी दिनों मे स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने हेतु विशेष चर्चा की।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *