भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका स्वामी प्रसाद मौर्या का पुतला

रामचरितमानस पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सपा नेता अखिलेश यादव एवं स्वामी प्रसाद मौर्या हिंदू समाज से माफी मांगे,भाजपा युवा मोर्चा, सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या जी के द्वारा रामचरितमानस पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष सचिन मिश्रा के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौराहे पर स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला दहन किया
पुतला दहन करते हुए भाजपा महामंत्री वरुण केसरवानी एवं मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने कहा कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या जी के द्वारा रामचरितमानस पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने पर करोड़ों हिंदुओं के आस्था के ऊपर चोट पहुंचाया गया है जिसे किसी भी कीमत पर हिंदू समाज और भारतीय जनता पार्टी स्वीकार नहीं करेगी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी से मांग करता हूं सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य जी को तत्काल अपनी पार्टी से निष्कासित करें और हिंदू समाज से माफी मांगे
पुतला दहन करने वालों में शशांक शेखर सिंह, अमन केसरवानी, विकल्प श्रीवास्तव ,शुभम बाला, सिद्धार्थ पांडे ,अनिकेत गोस्वामी, मोनू सोनकर, विजय सिंह ,आयुष पांडे, आदर्श सोनकर ,प्रशांत कुमार, संदीप चौहान ,दिनेश विश्वकर्मा ,शिखा खन्ना, धीरज केसरवानी, लवकुश केसरवानी, सुनील केसरवानी ,शिवम मिश्रा, पिंटू दुबे आदि सैकड़ों भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य पुतला दहन किया
