व्यापारियों ने सीखा ध्यान करने का गुण

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा हर घर ध्यान कार्यक्रम के अंतर्गत व्यापारियों को ध्यान करने के गुण सिखाए
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आर्ट ऑफ लिविंग के उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रेरित हर घर ध्यान कार्यक्रम के अंतर्गत होटल यश पदम पर दिनांक 2 फरवरी को ध्यान योग पर अध्यक्ष योगेश गोयल की अध्यक्षता में एक कार्यशाला आयोजित की । इस कार्यशाला में आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक श्रीमती पल्लवी दयाल एवं आंदेश्वर राय द्वारा व्यापारियों को ध्यान करना सिखाया। कुछ सूक्ष्म व्यायाम के बाद दोनो शिक्षकों ने उपस्थित व्यापारियों को ध्यान से होने वाले प्रभाव और लाभ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने वज्रासन और उकुडू बैठने के लाभ बताया। ॐ के उच्चारण के महत्व और उससे व्यक्ति के शरीर में होने वाले प्रभाव और लाभ पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया की योग और ध्यान से मानव को बीमारियों से काफी हद तक मुक्ति मिल सकती है और इस तथ्य को आज पूरे विश्व ने स्वीकार किया है। उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर हर घर ध्यान की एक मुहिम आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा चलाई जा रही है जिसका उद्देश्य हर व्यक्ति तक ध्यान के लाभ को पहुंचाना है और इसके लिए सरकार द्वारा इस मुहिम से जुड़े लोगों को एक प्रमाण पत्र भी दिया जा रहा है। विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित श्रीमती संतोष गोएल ने दोनों शिक्षकों का उपहार दे के सम्मान किया
इस कार्यशाला में वरिष्ठ महामंत्री नवीन अग्रवाल, महामंत्री संदीप अग्रवाल, अभिषेक केसरवानी, पियूष पांडे, विकास वैश्य, आयुष गुप्ता, संकेत अग्रवाल, ओकाशा कमल, रचित, शाश्वत दुबे, स्वप्निल केसरवानी, विनय, यश और अन्य गणमान्य व्यापारी बंधु उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पियूष पांडे ने किया।
