डाक टिकट प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम सम्पन्न

डाक टिकट प्रश्नोत्तरी (क्विज ) आयोजित
अमृतपेक्स डाक टिकट प्रदर्शनी 2023 के उद्घाटन अवसर पर डाक टिकट प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन प्रधान डाकघर प्रयागराज मे आयोजित किया गया जिसमें 25 बच्चों ने भाग लिया प्रतियोगिता मे डाक विभाग से सम्बंधित 100 प्रश्न किया गया जो प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चो के सामने रक्खा गया वन बाई वन सभी बच्चों ने प्रश्नों का उत्तर दिया प्रतियोगिता मे डाक टिकट प्रश्नोंतरी (क्विज़ ) के विजेता कु. रितिका वर्मा रही जिन्होंने 100 मे से 66 प्रश्नों का उत्तर दिया, उपविजेता श्रेयांश अजय शुक्ला जिन्होंने 61 प्रश्नों का सही उत्तर दिया तथा तृतीय स्थान जहान्वी सरोज इन्होने 52 प्रश्नों का उत्तर दिया बच्चों कों पुरस्कार वितरण राजेश कुमार श्रीवास्तव, प्रवर डाकपाल प्रधान डाकघर प्रयागराज के द्वारा किया गया विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडर सैय्यद अहमद अली एवं अतिथि श्री मती अली रही कार्यक्रम का संचालन श्री राहुल गंगोली ने किया कार्यक्रम का आयोजन राजेश वर्मा इंचार्ज फिलेटालिक ब्यूरो प्रधान डाकघर प्रयागराज ने किया
