‘उपक्रम एजुकेशनल फाउंडेशन’ के पांचवे स्थापना दिवस पर विविध आयोजन

उपक्रम की संचालिका किरन तिवारी के शिक्षा क्षेत्र में इस अनूठे प्रयास की की गई सराहना
बच्चों द्वारा बनाए गए अक्षर ज्ञान, थीम डिस्प्ले की प्रदर्शनी देख लोग हुए भावुक
मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी
सोनभद्र। जनपद के नगर पंचायत डाला की ऊंची पहाड़ी पर स्थित अचलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में मंगलवार को देर सायं ‘उपक्रम एजुकेशनल फाउंडेशन’का पांचवां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। इस दौरान समारोह के मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित प्रख्यात शिक्षाविद एवं समाजवादी चिंतन मोहन सिंह और किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य व राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत सेवानिवृत्त शिक्षक पंडित ओम प्रकाश त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित तथा परिसर में लगाए गए बच्चों के झूला पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया।
फाउंडेशन के इस पांचवें स्थापना दिवस पर भारत की पुरातन एवं वर्तमान शिक्षा निति पर मुख्य वक्ता सहित अन्य विद्वत जनों द्वारा गहन चिंतन मंथन करते हुए विचार व्यक्त किए गए। मुख्य रूप से समारोह के मुख्य वक्ता मोहन सिंह एवं उपक्रम के सह संस्थापक व निदेशक निखिल शेट्टी ने आदर्श शिक्षा नीति को परिभाषित करते हुए शिक्षा की महत्ता और उसकी उपयोगिता पर अपने उत्कृष्ट विचार व्यक्त किए। इतना ही नहीं वक्ताओं ने उपक्रम एजुकेशनल फाउंडेशन द्वारा सोनांचल की आदिवासी बाहुल्य सरजमीं पर उपलब्ध अपने अल्प संसाधनों में उपक्रम की संस्थापिका किरण तिवारी के नेतृत्व में जो महनीय कार्य शिक्षा के क्षेत्र में किए गए हैं उसकी सराहना की।
फाउंडेशन के इस पांचवें स्थापना दिवस पर युवा समाजसेवी, शिक्षा व संस्कृति प्रेमी चंद्र प्रकाश तिवारी के साथ ही बेसिक शिक्षा परिषद की शिक्षिका सुनीता शर्मा और शिखा सिंह ने शिक्षा संबंधी छात्र छात्राओं व अध्यापकों को होने वाली परेशानियों सहित बच्चों के बेहतर भविष्य संवारने को लेकर गंभीर चुनौतियों के बारे में टिप्स दिए । कार्यक्रम का सफल संचालन उपक्रम की संस्थापिका एवं छोला लाइब्रेरी की मुख्य व्यवस्थापिका किरन तिवारी ने किया। इस दौरान उपक्रम के झोला लाईब्रेरी में बच्चों द्वारा बनाए गए हिंदी मात्रा का ज्ञान,थीम डिस्प्ले की अतिथियों ने जमकर सराहना की। फाउंडेशन की ओर से शिक्षित हो रहे कई ग्रामीण छात्र छात्राओं को शिक्षा के प्रति उनकी जागरूकता को देखते हुए पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से अचलेश्वर महादेव मंदिर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष पंडित मुरली तिवारी, सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय, वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद चौबे, पंडित ओमप्रकाश तिवारी, नूतन मल्होत्रा,तूलिका,निशा,
रिशु जायसवाल, शाहनवाज सहित नगर के गणमान्य नागरिक व शिक्षा प्रेमी और कलमकार मौजूद रहे।