Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

औद्योगिक विकास मंत्री नन्दी ने प्रदेशवासियों को दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

औद्योगिक विकास मंत्री नन्दी ने प्रदेशवासियों को दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

लोक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होने की प्रेरणा देता है शिवरात्रि का पर्व: नन्दी,उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर समस्त प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। मंत्री नन्दी ने कहा कि त्रिलोक के स्वामी, पूरी सृष्टि के पालक एवं संहारकर्ता भगवान शिव की कृपा जन-जन पर बनी रहे महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर यही प्रार्थना है। मंत्री नन्दी ने कहा कि जन-जन में पूजे जाने वाले भगवान भोलेनाथ का हर रूप और श्रृंगार लोक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होने की प्रेरणा और संदेश देता है। जीवन को संतुलित बनाने का संदेश देता है। मंत्री नन्दी ने कहा कि महाशिवरात्रि का पावन पर्व हमारी चेतना को बढ़ाने और ध्यान के माध्यम से प्राण शक्ति को बढ़ा कर अपने स्रोत की ओर ले जाने का पर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *