Friday, January 30Ujala LIve News
Shadow

मनोकामना पूर्ति मंदिर में मंत्री नन्दी और महापौर ने किया रुद्राभिषेक

मनोकामना पूर्ति मंदिर में मंत्री नन्दी और महापौर ने किया रुद्राभिषेक

लोक कल्याण के साथ ही प्रदेश के आर्थिक समृद्धि की कामना की

उत्तर प्रदेश प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी और प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बहादुरगंज स्थित प्राचीन मनोकामना पूर्ति शिव मंदिर में सपरिवार पूजन अर्चन और रुद्राभिषेक किया। मंत्री नन्दी ने भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की। मंत्री नन्द ने प्रदेश के आर्थिक समृद्धि की भी कामना की।
मंत्री नन्दी ने कहा कि भगवान शिव का एक अर्थ कल्याण भी है, इसलिए भगवान शिव कल्याण के प्रतीक हैं और शिव की उपासना का अर्थ मनुष्य की कल्याणकारी कामना की चिरसाधना है। शिव का श्मशान-वास उनकी वैराग्य-वृत्ति का प्रतीक है. कल्याण की प्राप्ति उसी के लिए संभव है जो सर्वसमर्थ होकर भी उपलब्धियों के उपभोग के प्रति अनासक्त है.
इस दौरान कैबिनेट मंत्री नन्दी ने मंदिर में मौजूद लोगों से कहा कि मनोकामना पूर्ति शिव मंदिर में दर्शन का विशेष महत्व है। मंदिर में रुद्राभिषेक कर प्रयागराज वासियों के साथ ही समस्त प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की। मंत्री नन्दी ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से ही वह सकुशल हैं। उन्होंने जीवन में जो भी चाहा, वो उन्हें मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *