Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

बजाज समूह की सुरुचि महतपुरकर कोरे देश की टॉप 10 डिजिटल मीडिया हैड महिलाओं की सूची में शामिल

बजाज समूह की सुरुचि महतपुरकर कोरे देश की टॉप 10 डिजिटल मीडिया हैड महिलाओं की सूची में शामिल

बजाज समूह देश के प्रमुख औद्योगिक घरानों में से एक है, जिसके मुंबई स्थित मुख्यालय की डिजिटल एंड सोशल मीडिया स्ट्रेटजी प्रभारी सुश्री सुरुचि महतपुरकर कोरे ने डिजिटल क्षेत्र में कार्यरत देश की 10 सर्वश्रेष्ठ महिलाओं की सूची में महत्वपूर्ण स्थान पाकर एक शानदार उपलब्धि हासिल की है और अपने साथ- साथ बजाज समूह (कुशाग्र बजाज) का नाम रोशन किया है।
यह प्रतिष्ठित सूची देश की मशहूर अंग्रेज़ी मैगजीन वुमन एंटरप्रेन्योर इंडिया के नवीनतम संस्करण में छपी है, जिसके साथ सभी दस चयनित महिलाओं के साक्षात्कार भी प्रकाशित किये गये हैं। इनमें चेन्नई की दो, पुणे एवं नोएडा की एक-एक और मुंबई एवं बैंगलुरू की तीन- तीन महिला लीडर शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि सुश्री सुरुचि महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के सदस्य एवं पश्चिम रेलवे के सेवानिवृत्त वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी
गजानन महतपुरकर की सुपुत्री हैं। सुश्री सुरुचि द्वारा पिछले साल शुरू की गई साप्ताहिक यू ट्यूब सीरीज बजाज टॉकीज़ काफी लोकप्रिय रही है और उनके नेतृत्व में बजाज समूह की सोशल मीडिया टीम निरंतर उल्लेखनीय काम कर रही है, जिसे दृष्टिगत रखते हुए उनका चयन टॉप 10 महिला लीडर्स की लिस्ट में किया गया है। सुरुचि ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में अपनी शानदार उपलब्धि का श्रेय बजाज समूह मैनेजमेंट के उत्कृष्ट मोटिवेशन तथा अपने परिवार के निरंतर सहयोग को दिया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर सुरुचि को हार्दिक बधाई और अभिनन्दन का सिलसिला विभिन्न स्तरों पर लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *