Monday, March 16Ujala LIve News
Shadow

संस्कार भारती कला संकुल दिल्ली में राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी ने छुए सफलता के उच्च सोपान

संस्कार भारती कला संकुल दिल्ली में राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी ने छुए सफलता के उच्च सोपान

नेशनल गैलरी आफ मॉडर्न आर्ट के निदेशक अद्वैत गणनायक रहे समापन समारोह के मुख्य अतिथि
ललित कलाओं को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार-भारती बरेली एवं अंतरराष्ट्रीय कला रत्नम फाउंडेशन ऑफ आर्ट सोसाइटी बरेली के तत्वाधान में दिनांक 21 फरवरी से 23 फरवरी तक राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी केन्द्रीय कार्यालय संस्कार भारती के कला संकुल दिल्ली के आर्ट गैलरी में अंतिम दिवस पर दर्शकों का ताता लगा रहा और प्रदर्शनी में लगे चित्रों की खूब सराहना हुई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट के निदेशक प्रख्यात मूर्तिकार अद्वैत गणनायक के कर कमलों द्वारा चित्रकार प्रिया कक्कड़ की चित्रकृति को उतारकर समापन समारोह संपन्न किया गया।
उक्त त्रिदिवसीय कला प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाले वरिष्ठ प्रख्यात चित्रकारों में रवीन्द्र कुशवाहा ( प्रयागराज), भारत भूषण सिंह (दिल्ली), कुलदीप वर्मा (बरेली),श्रुति अग्रवाल (लखनऊ), प्रिया कक्कड़ (रुद्रपुर), नेहा चौहान (धार) जॉयदीप भट्टाचार्जी (अगरतला), दत्तात्रेय खेड़कर (पुणे), एन ऊषा एलंगोवन (चेन्नई), स्पंदिता चक्रवर्ती (बंगलौर), आशीष कुमार जड़ीय (पन्ना), राखी अनुराग तिवारी (भोपाल), विजित भार्गव (दिल्ली), प्रीती अरोड़ा (गुरुग्राम), सलिल चौहान व ऐश्वर्या चौहान (झांसी), बरेली से अरुण कुमार कश्यप, प्रदीप कुमार, प्रिया सक्सेना, अदभुद अग्रवाल (आगरा) आदि की कृतियों की जमकर तारीफ हुई।
संयोजक कुलदीप वर्मा एवं सह संयोजक विजित भार्गव, व उपसचिव अमन पटेल ने सभी अतिथियों एवं कलाकारों व सहयोगी संस्था व टीम के सभी सदस्यों व पदाधिकारी गण का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *