भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़,मंत्री नन्दी ने शहर पश्चिमी के भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को दी होली की शुभकामनाएं

रिपोर्ट:आचार्य श्री कांत शास्त्री
झलवा और धूमनगंज में आयोजित होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में एकजुट हुए भाजपा नेता और कार्यकर्ता,शहर पश्चिमी के 14 वार्डों के मण्डल, बूथ और सेक्टर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, पार्षदगण समारोह में हुए शामिल,भाजपा संगठन को सर्वोपरि और कार्यकर्ताओं को संगठन की शक्ति मानने वाले उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने शुक्रवार को प्रयागराज शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में जाकर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दी। कार्यकर्ताओं को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। मंत्री नन्दी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान और कर्मठ कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत हैं। मंत्री नन्दी ने कहा कि वे स्वयं संगठन के कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत हैं, वहीं सदैव कार्यकर्ताओं के साथ हैं।
झलवा चौराहे पर पूर्व प्रधान असरावल नारायण केसरवानी के आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में सदर यमुनापट्टी के मण्डल अध्यक्ष ज्ञान बाबू केसरवानी और राजरूपपुर के मण्डल अध्यक्ष कौशिकी सिंह पटेल के नेतृत्व में आयोजित होली मिलन समारोह में पीपलगांव, झूलेलाल नगर, झलवा, चकिया, राजरूपपुर, ओमप्रकाश सभासदनगर के बूथ, सेक्टर पदाधिकारी, कार्यकर्ता गण शामिल हुए। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के होली मिलन समारोह में सम्मिलित होते हुए मंत्री नन्दी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, मंडल अध्यक्ष ज्ञान बाबू केसरवानी, कौशिकी सिंह पटेल, रवि निषाद, गौरव रंजन, सुधांशु पाठक, नारायण केसरवानी, पप्पू केसरवानी आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
झलवा के बाद मंत्री नन्दी धूमनगंजन स्थित हनुमान वाटिका में प्रेम नारायण केसरवानी के नेतृत्व में आयोजित होली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए। होली मिलन समारोह में मण्डल अध्यक्ष दीनानाथ कुशवाहा, संजय कुवाहा के साथ ही सुलेमसराय, बमरौली, जयंतीपुर, हरवारा, ट्रांसपोर्टनगर, मुण्डेरा, नीमसराय, प्रीतमनगर वार्ड के भाजपा पार्षद, बूथ एवं सेक्टर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल हुए। मंत्री नन्दी ने कहा कि वे सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं, उसके बाद विधायक और मंत्री। इसलिए वे एक कार्यकर्ता के रूप में ही हमेशा संगठन के पदाधिकारियों व देवतुल्य कार्यकर्ताओं के बीच में रहते हैं। मंत्री नन्दी ने सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे सदैव कार्यकर्ताओं के साथ हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दीनानाथ कुशवाहा, संजय कुशवाहा, रामलोचन साहू, अनिल कुशवाहा, पार्षद अमरजीत सिंह, रामनरेश पटेल, दिग्विजय सिंह, सुमन पटेल, सोनी गुप्ता, धनन्जय सिंह, प्रेम नारायण केसरवानी, छत्रपति सिंह पटेल, श्याम त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
