मंत्री नन्दी ने कन्याओं के पाखरे पांव, किया पूजन,विधि विधान पूर्वक पूजन कर किया हवन

प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं,उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने चैत्र नवरात्र की महानवमी पर लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास 6 कालीदास मार्ग पर विधि विधान पूर्वक कन्या पूजन करते हुए उन्हें भोजन कराया। मंत्री नन्दी ने कन्याओं के पांव रखते। माथे पर तिलक लगाया और चुनरी ओढ़ाकर भोजन कराया। देवी स्वरूपा कन्याओं को उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया।
मंत्री नन्दी ने कहा कि भारतीय परम्परा में मातृ शक्ति का सदैव सर्वोपरि स्थान रहा है। कन्या देवी स्वरूपा हैं, शक्ति स्वरूपा हैं। ईश्वर का वरदान हैं।
सनातन धर्म में कन्याओं को मां का स्वरूप माना जाता है। नवरात्रि के अंतिम दिन कन्या पूजन किया जाता है। कन्या पूजन से मन को असीम शांति और मां का आशीर्वाद मिलता है।
कन्यापूजन के साथ ही मंत्री नन्दी ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की। मंत्री नन्दी ने कहा कि भगवान श्री राम ने लौकिक जीवन में मर्यादा एवं आदर्श परम्पराओं का पालन किया, इसलिए उन्हें मर्यादा पुरूषोत्तम कहा जाता है। उनका सम्पूर्ण जीवन जनमानस के लिए प्रेरणा का स्रोत है। रामनवमी के पर्व पर भगवान श्री राम के जीवन से सबको प्रेरणा लेनी चाहिए।
