BJP चाका मंडल ने मनाया 43 वां स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओं में दिखा गज़ब का उत्साह

रिपोर्ट:विनीत सेठी
भाजपा अपने करोड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अपना 43 वां स्थापना दिवस मना रही है।संगम नगरी प्रयागराज के चाका मंडल यमुनापार प्रयागराज की तरफ से पार्टी के 43वाँ स्थापना दिवस पर वविशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को शुभकामनाएं और बधाई दी।
वक्ताओं ने कहा कि आज के दिन हमारे सभी वरिष्ठ नेताओं जिन्होंने अपने खून-पसीने से इस पार्टी को सींचा और जीरो से शिखर तक पहुंचाया उन्हें बहुत बहुत हृदय से आभार।हमारी जिम्मेदारी है इसे हमेशा बनाये रखना।यह कार्यक्रम करछना विधानसभा के बादलगंज कन्हैया गेस्ट हाऊस मे धूमधाम से मनाया गया। भाजपा पार्टी का स्थापना दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि BJP के जिला अध्यक्ष विश्वनाथ भारतीय रहे। कार्यक्रम के संयोजक रमाकांत विश्वकर्मा चाका मंडल अध्यक्ष पृथ्वी पाल सिंह ,मंडल महामंत्री राकेश कुमार सिंह,राजू सिंह पटेल,जिला महामंत्री राजेश शुक्ला,जिला मंत्री प्रकाश चंद्र प्रचंड,महिला मोर्चा की सविता शर्मा,युवा मोर्चा के सुधाकर,हरिमोहन पटेल,रईस भाई, अमृतलाल भारतीय, डा.नेयाज,देवराज सिंह,सतीश पटेल आदि सभी वरिष्ठ नेता और देवतुल्य कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
