Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के पथ पर अग्रसर-डॉक्टर नरेंद्र कुमार सिंह गौड़,भाजपा किसान मोर्चा ने निकाली विकास बाइक रैली

मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के पथ पर अग्रसर-डॉक्टर नरेंद्र कुमार सिंह गौड़,भाजपा किसान मोर्चा ने निकाली विकास बाइक रैली

भाजपा भारद्वाज मंडल किसान मोर्चा के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 09 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा भरद्वाज मंडल अध्यक्ष संदीप यादव के नेतृत्व में बाइक विकास रैली का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री डॉक्टर नरेंद्र कुमार सिंह गौड़ ने रैली की हरी झंडी दिखाई और कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के पथ पर अग्रसर है और भारत हर क्षेत्र में मजबूत बना उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री का नौ वर्ष का कार्यकाल गरीबों के कल्याण के लिए रहा है मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि यह रैली बालसन चौराहा से चंद्रशेखर आजाद पार्क, मदन मोहन मालवीय चौराहा से होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पहुंचकर समाप्त हुई।
इस अवसर पर ,महानगर अध्यक्ष किसान मोर्चा राजेश सिंह पटेल, महानगर उपाध्यक्ष राजू पाठक , मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी महानगर महामंत्री किसान मोर्चा शनि सिंह अंजनी सिंह , संजय राजपूत भरद्वाज मंडल अध्यक्ष अनिल भट्ट कल्पना शर्मा एवं किसान मोर्चा भारद्वाज मंडल पदाधिकारी उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *