Tuesday, September 15Ujala LIve News
Shadow

प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर चलाया गया किला बंदी टिकट चेकिंग अभियान

प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर चलाया गया किला बंदी टिकट चेकिंग अभियान

रिपोर्ट:कुलदीप शुक्ला

बिना टिकट पकड़े गए 478 यात्रियों से मण्डल को रुपये 3,14,930/- का राजस्व प्राप्त हुआ। वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक प्रयागराज मण्डल  शशीभूषण एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक प्रयागराज मण्डल द्वितीय  हिमांशु शुक्ला के मार्गनिर्देशन में प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। 14 टिकट चेकिंग स्टाफ ,04 जी.आर.पी.तथा 5 आरपीएफ स्टाफ के सहयोग से चलाये गए टिकट चेकिंग अभियान के दौरान स्टेशन के बाहर निकलने वाले रास्ते की घेराबंदी की गई, ताकि कोई भी यात्री बिना जाँच के स्टेशन के बाहर न जा सकें।
टिकट जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले 209 यात्री ,अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले 261 यात्रियों तथा गन्दगी फैलाने वाले 08 यात्रियों सहित कुल 478 यात्रियों से कुल रुपये 3,14,930/- बतौर जुर्माना एवं किराया वसूल किया गया, साथ ही यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने के लिए समझाईश दी गई। यह टिकट चेकिंग अभियान निरन्तर जारी रहेगा।
इस चेकिंग अभियान के दौरान सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिनेश कुमार के साथ अन्य चेकिंग स्टाफ रेलवे सुरक्षा बल के जवान एवं जीआरपी के लोग उपस्थित रहे
रेल प्रशासन अपने सम्मानित यात्रियों से अपील करता है कि उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें,
प्रतिक्षा सूची ई-टिकट पर यात्रा करने की अनुमति नहीं है। इसी प्रकार प्लेटफॉर्म टिकट भी यात्रा के लिए अनुमत नहीं है। अतः प्रतीक्षा सूची ई-टिकट अथवा प्लेटफॉर्म टिकट लेकर यात्रा न करें। स्टेशन प्लेटफॉर्म पर प्रवेश के लिए यात्रा टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट होना आवश्यक है। यात्रा से पूर्व अपने सामान को बुक कराएं, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *