कैट बार एसोसिएशन इलाहाबाद के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र नायक को मिली नई जिम्मेदारी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के चेयरमैन नितिन मिश्रा ने कैट बार के कार्यकारी अध्यक्ष व प्रदेश सचिव जितेन्द्र नायक को मीडिया एवं महानगर अध्यक्ष कांग्रेस विधि विभाग प्रयागराज का अतिरिक्त प्रभार का नियुक्त पत्र जारी करते हुए कहा कि नायक प्रियंका गांधी महासचिव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस व प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी के सानिध्य में कांग्रेस पार्टी के निर्देशानुसार संगठन को मजबूत बनाने में अपना सर्वोत्तम योगदान देंगे । अशोक कुमार श्रीवास्तव महानगर अध्यक्ष प्रयागराज कांग्रेस विधि विभाग को प्रदेश सचिव,विधि विभाग नियुक्त किया गया है। शहर कांग्रेस कमेटी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी विधि विभाग में उनकी नियुक्ति पर हर्ष जताया है।शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र ‘अंशुमन’ ने उनकी नियुक्ति पर हर्ष जताया, कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष रवीन्द्र सिंह, महासचिव हरिश्चंद्र दुवे, प्रदेश सचिव अतुल श्रीवास्तव, मृत्युंजय द्विवेदी, अकीक अहमद,आर पी पाण्डेय,अभिनव त्रिपाठी,असीम राय, अरविंद पाण्डेय ने नियुक्ति पर हर्ष जताते हुए बधाई दी।
