Friday, January 30Ujala LIve News
Shadow

कांग्रेसियों ने मनाई वीरांगना उदादेवी की जयंती

कांग्रेसियों ने मनाई वीरांगना उदादेवी की जयंती

प्रयागराज: वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती जनपद में विभिन्न स्थानों पर मनाया गया। शुक्रवार को तेलियारगंज स्थित बाज़ार में जिला कांग्रेस कमेटी गंगापार के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गंगापार कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा की वीरांगना ऊदा देवी पासी एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थीं। जिन्होंने 1857 की लड़ाई में भारतीय सिपाहियों के साथ साहस का परिचय दिया था। छठवें नवाब वाजिद अली शाह के महिला दस्ते की सदस्य रहीं। जिला प्रवक्ता हसीब अहमद ने कहा की भारतीय सिपाहियों के शरण स्थल सिकंदरबाग़ पर ब्रिटिश सैनिकों ने चढ़ाई कर दी। ब्रिटिश सैनिकों से बदला लेने के लिए ऊदा देवी ने अदम्य साहस दिखाया था। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, जिला प्रवक्ता हसीब अहमद, मनोज पासी, जितेश मिश्रा, राकेश पटेल, छोटेलाल पटेल, संजय सिंह पासी, अखिलेश पासी, अजय पासी, राजेन्द्र पासी, राजमणि पटेल, मो आलम, कृष्ण कुमार पटेल, सन्तोष कुमार पांडेय, श्याम लाल सरोज, नंदू पासी, करण पासी, पंकज कुमार सहित आदि लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *