सेवानिवृत्त डाक कर्मचारीयों का अभिनन्दन समारोह

डाक मनोरंजन क्लब प्रयागराज द्वारा सेवा निवृत कर्मचारियों का बिदाई समारोह आयोजित कर अभिनन्दन किया, सेवा निवृत हुये कर्मचारी आशीष चटर्जी, सहायक पोस्ट मास्टर एवं रामेश्वर सिंह,सहायक पोस्ट मास्टर एस.बी. एस. ओ ग्रुप, एवं विजय कुमार, एवं अवधेश सिंह, पोस्ट मैन प्रधान डाकघर प्रयागराज, के दिनांक 30–06-2023 को सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीनियर पोस्ट मास्टर इलाहाबाद रहे मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहाँ की चारों कर्मचारियों के सेवा निवृति होने पर डाक विभाग में एक अच्छा निष्ठावन कर्मचारी खो दिया कर्मचारियों ने अपना काम बहुत लगन से हमेशा करते रहे हैं, सेवा निवृत्त कर्मचारीयों के सम्मान में उत्तर प्रदेश आल इंडिया पोस्टल यूनियन के सहा. सचिव प्रमोद राय ने कर्मचारियों के द्वारा किये गये सराहनी कार्यों की सराहना किया, एवं जी पी मांझी, सचिव एस सी / एस टी यूनियन प्रयागराज ने अपने उद्बोधन मे कहा आशीष चटर्जी , रामेश्वर सिंह , विजय कुमार, एवं अवधेश सिंह ने विभाग की सेवा हमेशा अपने कार्य को ईमानदारी और लगन से किया इनके कार्य की जितनी सराहना किया जाये वो कम है इनके सेवानिवृत्ति होने की शुभकामना एवं दीर्घाऊ होने की कामना करते है, चंद्र दत्त शुक्ला, बी एम एस यूनियन के अध्यक्ष ने कहाँ चारों कर्मचारियों के द्वारा विभाग की सेवा जितनी निष्ठा से सेवा निवृत तिथि तक जो कार्य किया यें अपने आप में मिशाल है और आप बधाई के पात्र हैं एवं सेवा निवृत्त कर्मचारी को शुभकामना दिया साथ ही सभी उपस्थित कर्मचारियों धन्यवाद ज्ञापित किया,कार्यक्रम में संदीप तिवारी, विधु कुमार, छोटे लाल यादव, ने अपने विचार रक्खे और सेवा निवृत कर्मचारी को शुभकामनायें दिया , राजेश सिंह, सचिव आल इंडिया यूनियन,भास्कर नाथ तिवारी आर के पाण्डेय , आनन्द राम तिवारी,मनोज कनोजिया , अजय वर्मा, सुरेंद्र सिंह, देवेन्द्र कुमार सिंह , आशीष दिर्वेदी , राजेन्द्र सिंह , दिलीप पाण्डेय,मनोज यादव के साथ अधिक संख्या में कर्मचारी उपस्तिथ रहे सभा के संचालन राजेश वर्मा, सचिव डाक मनोरंजन क्लब द्वारा किया गया.
