Friday, January 30Ujala LIve News
Shadow

पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश दिग्विजय सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार को घेरा

पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश दिग्विजय सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार को घेरा

प्रयागराज: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सोमवार को वायुयान द्वारा भोपाल से सीधे बमरौली हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर दिग्विजय सिंह के आने की सूचना पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और कुछ वरिष्ठ नेता उनके स्वागत के लिए पहुंच थे। कुछ देर तक प्रयागराज में कार्यकर्ताओं से बातचीत करने के बाद यहाँ से वह सड़क मार्ग से मिर्जापुर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए यूनिफार्म सिविल कोड को लेकर मोदी सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किये। वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि 2024 के चुनाव में महागठबंधन अहम भूमिका निभाएगी। देश की जनता भाजपा सरकार में व्याप्त महंगाई और बेरोजगारी से तंग आ गई है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल व मणिपुर में हुई हिंसा को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा मणिपुर में हुई हिंसा पर पीएम मोदी क्यों चुप हैं। यह लोकतंत्र के लिए घातक साबित होगा।

इस दौरान: पूर्व विधयाक विजय प्रकाश, प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी, जिला प्रवक्ता हसीब अहमद, अनिल पाण्डेय, उज्वल सोनकर, राकेश पटेल, मनोज पासी, मो०हसीन, तबरेज़ अहमद समेत आदि लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *