Friday, January 30Ujala LIve News
Shadow

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोला है

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोला है

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है केंद्र और प्रदेश की सरकारें संविधान की धज्जियां उड़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि कई ऐसे उदाहरण है जिससे यह कहा जा सकता है कि संविधान खतरे में है। उन्होंने कहा है कि संविधान कुछ कह रहा है जबकि सरकारें कुछ और कह रही हैं। संविधान पर संकट है और संविधान को खत्म करने की साजिश की जा रही है। इसीलिए कांग्रेस लोगों को जागरूक करने के लिए संविधान बचाओ संकल्प सभा आयोजित कर रही है। कांग्रेस द्वारा संविधान को बचाने के लिए जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने मध्यप्रदेश में आदिवासी युवक पर बीजेपी नेता द्वारा पेशाब किए जाने की घटना का जिक्र करते हुए कहा है कि देश के लिए यह घटना शर्मनाक है। लेकिन आरोपी के खिलाफ संविधान के तहत एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई। उन्होंने कहा है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पीड़ित को बुलाकर पांव धुले। लेकिन उसके बाद भी मुकदमा न दर्ज करना संविधान के साथ भद्दा मजाक नहीं तो और क्या है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं को भी खत्म करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कोई भी संस्था स्वतंत्र रूप से कार्य नहीं कर रही है। सरकार तेजी से निजीकरण की ओर बढ़ रही है और लोगों के हक हुकूक को खत्म कर रही है। संविधान बचाने के लिए ही कांग्रेस अभियान चला रही है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने दावा किया है कि 2024 में देश में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। चुनाव से गठबंधन के सवाल पर कहा है कि इसका निर्णय पार्टी हाईकमान करेगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस पर कोई फैसला करेंगे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने महंगाई के लिए कालाबाजारी और जमाखोरी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुनाफाखोरों पर कोई अंकुश नहीं रह गया है। यूसीसी पर उन्होंने कहा कि बीजेपी को यूजीसी से पहले देश की महंगाई और बेरोजगारी का चर्चा करनी चाहिए। अन्याय और अत्याचार पर चर्चा करना चाहिए। सरकार अपनी जिम्मेदारियों से पीछे भाग रही है। टमाटर और सब्जियां आम आदमी की थाली से गायब हो गई हैं। दालों की कीमतें भी आसमान छू रही हैं। लेकिन सरकार कोई जवाब नहीं दे रही है। उन्होंने कहा है कि यूसीसी पर चर्चा से पब्लिक को कुछ भी मिलने वाला नहीं है।

वहीं मणिपुर हिंसा को लेकर कहा है कि केंद्र की बीजेपी सरकार राज्यों में आग लगा रही है और 2024 के लिए जमीन तैयार करने में जुटी है। उन्होंने कहा है कि यह पूरी तरह से गलत है और संविधान के विरुद्ध है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा आर एस एस नेता के खिलाफ टिप्पणी के बाद उनके खिलाफ दर्ज हो रहे मुकदमों को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है। कहा है कि बीजेपी जानबूझकर कांग्रेस के नेताओं को टारगेट कर रही है।

इस दौरान अध्यक्षता शहर कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमान, संचालन यमुनापार अध्यक्ष अरुण तिवारी और समापन आभार गंगापार अध्यक्ष सुरेश यादव ने किया।

इस मौके पर: संजय तिवारी, वसीम अंसारी, उज्वल शुक्ला, करमचंद बिन्द, हसीब अहमद, राजेश राकेश, सत्या पाण्डेय, अनुपम श्रीवास्तव, सुभाष यादव, धर्मेंद्र निषाद, रईस अहमद, अल्पना निषाद, ओपी तिवारी, दिनेश सोनी, रामकिशुन पटेल, अरशद अली, राममनोरथ सरोज, आर०के गौतम, शाहनवाज़ असलम, राकेश पटेल, नयन कुशवाहा, लाल सिंह पटेल, निशांत रस्तोगी, राकेश श्रीवास्तव, अंशुमान सिंह पटेल, समीर पासी, संजय पासी, दिवाकर भारतीय, मो०हसीन, तबरेज़ अहमद समेत आदि लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *