Monday, March 16Ujala LIve News
Shadow

संस्कृति विभाग की परीक्षा पहले प्रयास में पास की प्रत्यूष ने

संस्कृति विभाग की परीक्षा पहले प्रयास में पास की प्रत्यूष ने

भारत सरकार के कल्चर रिसोर्सेज एवं ट्रेनिंग विभाग की ओर से प्रायोजित परीक्षा 2020-2021 में प्रयागराज के युवा कलाकार एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सिनेमा एवं रंगमंच विषय के एम०ए० द्वितीय वर्ष के छात्र प्रत्यूष वर्सने ( रिशु ) का चयन प्रथम प्रयास में हुआ है । प्रत्यूष द्वारा वर्ष 2017 से अब तक लगभग दो दर्जन से अधिक नाटकों का सफल मंचन देश के विभिन्न शहरों ( कौशाम्बी , जबलपुर , उज्जैन , राजकोट , जौनपुर , असम { नागाओं } , अगरतला , रीवाँ , जयपुर , जोधपुर , बीकानेर , टोंक , मेघालय , भोपाल आदि ) में किया जा चुका है । एकता विहार कॉलोनी , ऑकलैंड रोड , प्रयागराज के निवासी प्रत्यूष वर्सने ( रिशु ) शहर के वाई०एम०सी०ए० विद्यालय के छात्र रहे हैं । प्रत्यूष , प्रथम प्रयास में फ़िल्म एवं टेलिविजन संस्थान , पुणे ( F.T.I.I .) के फ़िल्म अभिनय कोर्स के आख़िरी चयन प्रक्रिया तक पहुँचे हैं , जिसमें देश के मात्र 37 अभ्यर्थी ही चयनित थे , उनमें से एक प्रयागराज के प्रत्यूष भी हैं । हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री में काम करना उनका धेय है , और प्रयागराज के रंगमंच को पुनः देश के पटल पर लाना लक्ष्य ।थियेटर और फ़िल्म के कलाकार सचिन चंद्रा ने रिशु को बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *