Thursday, May 8Ujala LIve News
Shadow

सिद्धार्थ नाथ सिंह अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए

Ujala Live

सिद्धार्थ नाथ सिंह अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए

प्रयागराज 24 जुलाई 2023।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक शहर पश्चिमी प्रयागराज सिद्धार्थ नाथ सिंह को मनोनीत किया गया।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पूरे भारत में कायस्थों को लेकर सामाजिक भूमिका निभा रहा है। कायस्थों के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जगत आदि कई क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका से कार्य कर रहा है।यह उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, बंगाल, झारखंड, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र आदि प्रदेशों में कार्यरत है।मध्यप्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री विश्वास कैलाश सारंग आदि कई प्रदेशों के प्रतिष्ठित जन जुड़ें हुए है।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा में पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनयन की खबर मिलते प्रयागराज कायस्थों में हर्ष की लहर दौड़ी। सिद्धार्थ नाथ सिंह को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनका मनोनयन एक सादे समारोह के दौरान किया गया, जिसमें कायस्थ समुदाय के प्रमुख 180 व्यक्तियों ने उपस्थिति दी। सिद्धार्थ नाथ सिंह को इस पद पर चुना जाना महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे पूर्व मंत्री होने के साथ-साथ कायस्थ समुदाय के लिए महत्वपूर्ण नेता भी माने जाते हैं।
इस मौके पर प्रयागराज में बैठक कर अरुण कुमार श्रीवास्तव महामंत्री अखिल भारतीय कायस्थ महासभा प्रयागराज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूरी टीम को आभार व्यक्त किया।जिला अध्यक्ष आनंद मोहन ने कहा सिद्धार्थ नाथ सिंह से आने से काय समाज को बहुत मजबूती मिलेगी वीरेंद्र श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, राजेश सक्सेना, कुलदीप नारायण, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, मंडल भारती वर्मा, पवन श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, दीपक निगम, दिनेश सक्सेना, कैलाश मधुर, संतोष श्रीवास्तव, राजू श्रीवास्तव, सतेंद्र श्रीवास्तव,अभिषेक निगम ने आभार व्यक्त किया

Leave a reply

  • Default Comments (0)
  • Facebook Comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें