पूर्व पुलिस आईजी और विहिप के प्रांत अध्यक्ष कवीन्द्र प्रताप सिंह का नाम हुआ थाने की जीडी में दर्ज

प्रयागराज प्रयागराज के पूर्व पुलिस आईजी के0पी0 सिंह का नाम सिविल लाइंस पुलिस थाने की जीडी में हुआ दर्ज। दरअसल संगम नगरी में मेवात घटना के विरोध में VHP ने विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था।इस विरोध प्रदर्शन का नेत्रेत्व पूर्व आईजी और VHP के प्रांत अध्यक्ष कवींद्र प्रताप सिंह कर रहे थे।जब विश्व हिंदू परिषद का विरोध प्रदर्शन रैली सिविल लाइन चौराहे पर पहुंची तो विहिप कार्यकर्ता जोश में आ गए।इस दौरान विरोध प्रदर्शन की अगुआई कर रहे पूर्व पुलिस आईजी कवींद्र प्रताप सिंह ने पुलिस कर्मियों के ऊपर गुस्सा करने लगे और पुलिस कर्मियों से हांथा पाई करने लगे।इसको देख कर विहिप कार्यकर्ता जोश में आ गए और पूरे चौराहे को जाम कर दिया।चक्का जाम के दौरान सडक़ पर जा रही जेसीबी को रुकवा दिया और जेसीबी के चालक की पिटाई कर दी।इसके बाद रोडवेज की बस को रोकने चक्का जाम का नेत्रेत्व कर रहे कवींद्र प्रताप सिंह पहुंचे और बस ड्राइवर को डांटने लगे फिर बस को रुकवा कर नारेबाजी की।इसके बाद पूर्व पुलिस आईजी का नाम सिविल लाइंस की पुलिस ने अपनी जीडी में दर्ज कर लिया है।
